ब्रेकिंग न्यूज़

Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

ताबड़तोड़ फायरिंग से दहला पटना का ये इलाका, श्राद्ध के भोज में अंधाधुंध फायरिंग; तीन लोगों को लगी गोली

31-Dec-2023 11:37 AM

By First Bihar

PATNA: बिहार में बेखौफ हो चुके बदमाश लोगों को अपनी गोली का शिकार बना रहे हैं। ताजा मामला राजधानी पटना से सामने आया है, जहां बदमाशों ने श्राद्ध कर्म में ताबड़तोड़ फायरिंग कर इलाके में सनसनी फैला दी। गोलीबारी की इस घटना में तीन लोगों को गोली लगी है। घटना दीघा थाना क्षेत्र के नकटा दियारा इलाके की है।


अपराधियों की गोली के शिकार हुए लोगों की पहचान दीघा थाना क्षेत्र के पोल्शन रोड निवासी कामेश्वर राय, उसके बेटे विकास और विकास के दोस्त दीपक के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि नकटा दियारा निवासी कामेश्वर राय के पिता का निधन हो गया था। 13वीं पर श्राद्धकर्म का भोज आयोजित किया गया था। इस दौरान पड़ोस के ही रहने वाले लोगों से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि दूसरे पक्ष के लोगों ने फायरिंग शुरू कर दी।


गोलीबारी की इस घटना में कामेश्वर राय, उसके बेटे विकास राय और उसके दोस्त दीपक को गोली लग गई। इस घटना के बाद भोज में अफरा-तफरी मच गई। दर्जनों राउंड गोली चलने के बाद भगदड़ मच गई और लोग जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। आनन-फानन में तीनों को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है।