दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
13-Jun-2020 05:15 PM
PATNA : कोरोना संकट की महामारी के बीच बिहार में महिलाओं के साथ आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. हत्या और बलात्कार जैसी कई घटनाएं सामने आ रही हैं. ताजा मामला राजधानी पटना का है. जहां एक छात्रा ने अपने ही स्कूल के एक लड़के के ऊपर बलात्कार का आरोप लगाया है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.
वारदात राजधानी पटना के राजीव नगर थाना इलाके की है. जहां एक नाबालिग बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है. पुलिस की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक 10 जून को यह मामला थाने में कांड संख्या 174/20 के रूप में दर्ज कराया गया है. पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है. महिला पुलिस की अभिरक्षा में पीड़िता का मेडिकल जांच कराया गया है. सोमवार तक रिपोर्ट आने की संभावना है. हालांकि केस दर्ज किये हुए 3 दिन हो गए हैं, लेकिन अब तक पीड़िता का सीआरपीसी की धारा 164 के तहत न्यायायिक मजिस्ट्रेट के सामने बयान दर्ज नहीं हुआ है. आरोपी युवक भी अभी तक अरेस्ट नहीं हुआ है.
रेप के इस मामले में हद तो तब हो गई. जब कोतवाली डीएसपी ने एक पत्रकार से बातचीत करते हुए कहा कि केस तो होते ही रहते हैं. आपको रेप की घटना के बारे में जानना है, तो RTI फाइल कीजिये. आपको सारी इनफार्मेशन दे दी जाएगी. ऐसे नहीं बताया जायेगा कि क्या हुआ है और नहीं हुआ है. जब पत्रकार ने उनसे कहा कि महिला थानाध्यक्ष आरती जायसवाल ने खुद इस मामले की पुष्टि की है. तो उन्होंने कहा कि उनको कुछ याद नहीं है, बहुत पुराना केस हो गया है. इतना कहते हुए उन्होंने फोन काट दिया.
रेप के इस मामले में पटना एसएसपी उपेंद्र शर्मा ने बताया कि राजीवनगर में मामला दर्ज किया गया है. एक नाबालिग बच्ची के साथ रेप की बात सामने आई है. पीड़िता की ओर से दोस्त के ऊपर ही आरोप लगाया गया है. पीड़ित लड़की अपने दोस्त के साथ भरोसे में गई थी. एसएसपी ने आगे बताया कि आरोपी लड़का पुनपुन में अपने चाचा के यहां लड़की को ले गया था. रेप की धारा लगाई गई है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. आरोपी लड़के की गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुई है. पुलिस प्रयासरत है.