ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
29-Nov-2022 07:07 AM
PATNA: पटना के लोगों के लिए अच्छी खबर है। राजधानी के लोग अब हाई स्पीड इन्टरनेट का आनंद उठा सकेंगे। पटना में 5G सेवा शुरू हो गया है। यहां के लोग रेलवे स्टेशन, डाक बंगला, पटना साहिब गुरुद्वारा, बेली रोड समेत कई जगहों पर लोग 5जी सेवा का लाभ उठा सकते हैं। भारत की दूरसंचार सेवा प्रदाता 'भारती एयरटेल' ने कल यानी सोमवार को 5 जी की शुरुआत कर दी है।
आपको बता दें, पटना साहिब गुरुद्वारा, पटना रेलवे स्टेशन, डाकबंगला, मौर्या लोक, बेली रोड, बोरिंग रोड, सिटी सेंटर मॉल, पाटलिपुत्र इंडस्ट्रियल एरिया सहित कुछ जगहों पर एयरटेल की 5जी प्लस सेवाओं का लाभ उठाया जा सकता है। 5जी सक्षम डिवाइस चलाने वाले लोगों को तब तक कोई शुल्क नहीं चुकाना पड़ेगा जब तक रोल आउट पूरा न हो जाए। यानी तब तक वे एयरटेल 5जी प्लस नेटवर्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। उन्हें एयरटेल 4जी सिम, 5जी इनबिल्ट है, जिसके लिए लोगों को दूसरी सिम नहीं लेनी होगी और सभी मौजूदा प्लान 5जी पर काम करेंगे।
5जी प्लस सेवा सभी 5जी स्मार्ट फोन में काम करेगा, जिससे लोग हाई स्पीड इंटरनेट का आनंद ले सकेंगे। लॉन्च के मौके पर बिहार, झारखंड और ओडिशा के भारती एयरटेल सीइओ अनुपम अरोड़ा ने कहा कि एयरटेल के ग्राहक अब मौजूदा 4 जी स्पीड से 20-30 गुना ज्यादा स्पीड के साथ अल्ट्राफास्ट नेटवर्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। अब राजधानी पटना के पटना एयरपोर्ट पर 5G सेवा की शुरुआत कर दी गई है।