बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
04-Mar-2021 03:21 PM
PATNA : इस वक्त एक ताजा खबर राजधानी पटना से सामने आ रही है, जहां गोली लगने से एक व्यक्ति की जान चली गई है. व्यक्ति की मौत के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है. पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है.
घटना राजधानी पटना के खुसरूपुर थाना इलाके की है, जहां बड़ा गांव में गोली लगने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है. बताया जा रहा है कि शव यात्रा के दौरान कुछ लोग फायरिंग कर रहे थे. इस दौरान शव यात्रा में शामिल एक शख्स को गोली लग गई. जिसके कारण मौके पर उसकी भी मौत हो गई.
इस घटना के बाद हर कोई हैरान रह गया. घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई. उधर मौत की खबर मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया. घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है.
घटना की सूचना मिलते ही फौरन मौके पर पहुंची खुसरूपुर थाना की टीम मामले की छानबीन में जुटी गई है. खुसरूपुर थानध्यक्ष के मुताबिक घटना की छानबीन की जा रही है. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है. हालांक ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि आखिरकार येघटना कैसे हुई. किसकी गोली लगने से व्यक्ति की मौत हुई.