मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार
27-Jul-2020 07:38 AM
PATNA : कोरोना महामारी हर आम और खास को अपना शिकार बना रहा है। पटना में पहली बार कोरोना वायरस के कारण किसी बैंक के अधिकारी की मौत हुई है। एसबीआई के मुख्य प्रबंधक रूपेश कुमार की मौत कोरोना वायरस के कारण हो गई है। रूपेश कुमार एसबीआई के प्रधान कार्यालय में मुख्य प्रबंधक के पद पर कार्यरत थे।
49 साल के रूपेश मुजफ्फरपुर के रहने वाले थे और सर्दी खांसी के साथ फीवर होने के बाद 18 जुलाई को उन्हें पटना एम्स में भर्ती कराया गया था। सहयोगियों से मिली जानकारी के मुताबिक वह ड्यूटी के दौरान ही संक्रमित हुए। पटना के बोरिंग रोड स्थित हाईटेक रीजेंसी में उनका आवास है। रुपेश के पिता भी एसबीआई में ही कार्यरत थे और सेवा काल में उनकी मौत होने के बाद रूपेश को अनुकंपा के आधार पर नौकरी मिली थी। रूपेश कुमार एसबीआई ऑफिसर एसोसिएशन के पदाधिकारी भी थे।
कोरोना संक्रमित पाए जाने के बाद रूपेश की सेहत बहुत तेजी के साथ से बिगड़ी और पटना एम्स में भर्ती कराए जाने के बावजूद उनकी हालत में सुधार नहीं हुआ। रूपेश कुमार की मौत के बाद एसबीआई के कर्मियों के बीच दहशत का माहौल है। बैंक कर्मी हर दिन जोखिम उठाकर अपनी सेवा ग्राहकों को प्रदान कर रहे हैं। बैंक कर्मियों को सबसे बड़ी शिकायत यह है कि संक्रमण पाए जाने के बावजूद बैंक की शाखाओं को सील नहीं किया जा रहा है।