ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा

पटना में सर्दी का नया रिकॉर्ड : राजधानी में 3.4 रहा नीचे का पारा, गया सबसे ठंडा

31-Jan-2021 06:37 PM

PATNA : बिहार में जनवरी के महीने के अंदर सर्दी में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. राजधानी पटना में आज का न्यूनतम तापमान नया रिकॉर्ड बनाया गया है. पटना में आज का तापमान 3.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 7 डिग्री कम है. पटना का अधिकतम तापमान 20 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3 डिग्री कम है. 31 जनवरी की सुबह पटना में ठंड का नया रिकॉर्ड बना दिया है.


बिहार में सबसे ठंडा गया शहर रहा है. गया में नीचे का पारा 3.1 जा पहुंचा, जो सामान्य से 7 डिग्री कम रहा. गया शहर का अधिकतम तापमान 21.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है, जो सामान्य से 3 डिग्री नीचे है. भागलपुर का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 6 डिग्री नीचे है.


छपरा में न्यूनतम तापमान 7.7 रहा जो सामान्य से 3 डिग्री नीचे है. मुजफ्फरपुर में न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 6 डिग्री नीचे है. पूर्णिया का न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 3 डिग्री नीचे है.


मौसम विभाग में बिहार के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था. राजधानी पटना में आज ठंड ने सारे रिकार्ड तोड़ते हुए नया रिकॉर्ड बना दिया है. इससे पहले जनवरी के महीने में साल 2019 और 2013 में पारा 2 डिग्री तक नीचे गिरा था.  


दरअसल इन दिनों हिमालय की ओर आ रही सर्द हवाएं बिहार में सीधी गया से ही मूव कर रही है. जिसके कारण तापमान गिरने से ठंड का प्रकोप काफी बढ़ गया है. विंड चिल फैक्टर यानि बर्फीली हवा में गति के कारण गया का न्यूनतम पारा काफी नीचे खिसक गया है.


तापमान की बात करे तो इससे पहले शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 17.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 3.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. नमी सुबह में 92 तो शाम में 59 फीसदी दर्ज की गई. आपको बता दें कि 30 जनवरी इस सीजन का सबसे ठंडा दिन रिकॉर्ड किया गया. इसके पहले 19 दिसंबर 2020 को न्यूनतम पारा 3.6 डिग्री गिरा था.