ब्रेकिंग न्यूज़

महिला एंकर ने डिप्टी सीएम को मुख्यमंत्री कह दिया, 'स्लिप ऑफ टंग' से बिहार की सियासत गर्म Bihar News: मोतिहारी में मार्च लूट की तैयारी ! स्पोर्ट्स सामाग्री की सप्लाई हुई नहीं और पैसा निकासी की चल रही तैयारी..धड़ाधड़ काटे जा रहे... Bihar News: भ्रष्ट कार्यपालक अभियंता का बंगाल से लेकर नेपाल तक जमीन-मकान, पेट्रोल पंप से लेकर जमीन के 17 पेपर, गाड़ी अपनी और भाड़ा सरकारी खजाने से... कागज पूरे, e-KYC भी हो गई… फिर भी नहीं मिली किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त? जानिए क्या करें पटना में बिहार राजस्व सेवा अधिकारियों का महाजुटान, अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी रखने का ऐलान पटना में नारकोटिक्स टीम पर हमला, पत्थरबाजी के बीच पुलिस की फायरिंग, एक आरोपी गिरफ्तार दिनदहाड़े लूट से सनसनी, हथियार के बल पर ट्रांसपोर्टर से लाखों की लूट, CCTV में कैद वारदात नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग नोरा फतेही के गाने ‘सरके चुनर’ पर विवाद के बाद एक्शन, YouTube से हटाया गया ‘बवाली’ सॉन्ग मोतिहारी में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, PHC का बड़ा बाबू 10 हजार घूस लेते गिरफ्तार

Home / news / पटना में रोकी गई ट्रेनें, पटरी पर सोकर जाप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

पटना में रोकी गई ट्रेनें, पटरी पर सोकर जाप कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

18-Feb-2021 12:33 PM

By Asmeet

PATNA : केंद्र सरकार के तीनों नए कृषि कानूनों के खिलाफ किसान संगठनों का देश भर में आंदोलन जारी है. आज किसानों ने रेल चक्का जाम का आवाहन किया है. बिहार की राजधानी पटना में रेल रोको आंदोलन शुरू हो गया है. जन अधिकारी पार्टी के कार्यकर्ता इस रेल चक्का जाम को सफल बनाने के लिए उतरे हैं. जन अधिकारी पार्टी (लोकतांत्रिक) ने पटना जंक्शन पर स्थित पटरियों पर सोकर रेल रोको आंदोलन किया. 


प्रदर्शन के दौरान एक तरफ जाप कार्यकर्ता ट्रैक पर सोकर प्रदर्शन कर रहे थे तो वहीं दूसरी तरफ ट्रेनों का परिचालन जारी था. हालांकि बाद में जीआरपी और रेल प्रशासन ने कार्यकर्ताओं को पटरी पर से हटाया.


जाप सुप्रीमो पप्पू यादव ने कहा कि देश भर में किसानों का आंदोलन शुरू हुए काफी लंबा समय गुजर चुका है लेकिन केंद्र सरकार ने अब आंदोलन जारी रखने के अलावा और कोई रास्ता नहीं छोड़ा है. उन्होंने कहा कि देश में महंगाई बहुत तेजी से बढ़ती जा रही है. एक तरफ तो पेट्रोल-डीजल के दामों में बेतहाशा वृद्धि कर दी गई वहीं दूसरी तरफ रसोई गैस भी महंगी हो गई है. पहले गैस पर जो सब्सिडी मिलती थी उसे भी पूरी तरह खत्म कर दिया गया है. अब भारत की जनता केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज़ उठाकर ही अपनी जीवन की रक्षा कर सकती है.