Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य
14-Aug-2020 08:25 PM
PATNA : आज के युवाओं में पब्जी गेम का खुमार कुछ इस तरह सिर चढ़कर बोल रहा है कि उन्हें कुछ भी गलत या सही दिखाई नहीं दे रहा है. राजधानी पटना से एक सनकी पब्जी प्लेयर से जुड़ी हुई ऐसी खबर सामने आई है, जिसने सबको हैरान कर दिया है. दरअसल मोबाइल खरीदने के लिए एक पब्जी प्लेयर ने खुद के अपहरण की साजिश रच डाली. अपनी ही मां से फोन कर उसने 5 लाख रुपये फिरौती की मांग की.
अपनी ही अपहरण की साजिश रचने वाले पब्जी प्लेयर की पहचान गौरव कुमार के रूप में की गई है. जो के केंद्रीय विद्यालय में 10वीं का स्टूडेंट है. पुलिस ने इस शातिर लड़के को पकड़ लिया है. बताया जा रहा है कि पब्जी गेम खेलने के लिए उसके पास अच्छा मोबाइल नहीं था, इसलिए मोबइल खरीदने के लिए खुद ही अपने अपहरण की साजिश रची थी. मोबाइल खरीदने के बाद जो पैसा उसके पास बचता, उससे वह क्रिकेट एकेडमी में एडमिशन लेने वाला था.
पुलिस की गिरफ्त में आये पब्जी प्लेयर गौरव ने यह कुबूल किया कि उसने ही झूठी अपहरण की साजिश रची थी. गेम के लिए ऑनलाइन 31 हजार का मोबाइल ऑर्डर किया था, लेकिन उसके पास रुपये नहीं थे. उसे पता चला कि मां ने 3.50 लाख के लोन के लिए आवेदन दिया था और पैसे खाते में आ गए हैं. रुपया हड़पने के लिए गौरव ने खुद के अपहरण का नाटक किया था.
गौरव ने पूर्णिया के एक लॉज में छिपकर अपने ही मोबाइल से मां को कॉल कर पांच लाख की फिरौती की मांग की. उसने बताया कि उसके साथ कोई और नहीं था और फिरौती भी उसी ने मांगी थी. गौरव ने अपहरण के नाटक के पहले पुलिस से बचने के लिए पूरा रिसर्च किया था. यू-ट्यूब के माध्यम से उसने पता किया था कि वाट्सऐप कॉल करने पर पुलिस लोकेशन ट्रेस नहीं कर पायेगी. लेकिन फिर भी वह पुलिस के हत्थे चढ़ गया.