पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड मुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवर समस्तीपुर में मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा, दो बदमाश गिरफ्तार बिहार में नहीं थम रहा भूमि विवाद का मामला, हिंसक झड़प में बुजुर्ग की मौत, मां-बेटी घायल VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए..
20-May-2023 04:07 PM
By VISHWAJIT ANAND
PATNA: राजधानी पटना से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है जहां अपराधियों ने पुलिस कर्मी को गोली मारी है। वाहन जांच के दौरान बाइक सवार दो अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। गोली लगने से पत्रकार नगर थाने के कॉन्स्टेबल राम अवतार बुरी तरह घायल हो गये। आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए निजी नर्सिंग होम में एडमिट कराया है।
पुलिस कर्मी को गोली मारने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया। घटना पत्रकार नगर थाना क्षेत्र की है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है। बताया जाता है कि वाहन जांच के क्रम में जब बाइक सवार को रोकने की कोशिश की गयी तब अपराधियों ने पुलिस कर्मी रामअवतार को गोली मार दी और मौके से फरार हो गये। राम अवतार को कंकड़बाग स्थित राजेश्वरी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार उनके घुटने के ऊपर गोली लगी है। फिलहाल वे खतरे से बाहर हैं। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। इलाके में लगे सीसीटीवी को भी खंगाला जा रहा है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल यह है कि अपराधियों ने दिनदहाड़े एक आम आदमी पर नहीं बल्कि पुलिस पर हमला किया है। इसी से समझा जा सकता है कि पटना में अपराधियों का मनोबल किस तरह सातवें आसमान पर हैं। अपराधी पुलिस को भी नहीं बख्श रहे हैं। ताजा मामला पत्रकार नगर थाना क्षेत्र का है। फिलहाल पत्रकार नगर थाना सहित कई थानों की पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।