Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ... Bihar News : बिहार में CBSE के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, पटना के दो स्कूलों पर FIR ; जानिए क्या है मामला Bihar APAR ID : बिहार में 64 लाख छात्रों ने अभी तक नहीं करवाया यह काम, इन योजनाओं का अब नहीं मिलेगा लाभ LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड
29-May-2023 02:41 PM
By First Bihar
PATNA: राजधानी पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा हुआ है। जिस्मफरोशी का घिनौना कारोबार एक पुलिसकर्मी के गर्दनीबाग स्थित फ्लैट में चल रहा था। फ्लैट के दरवाजे पर आरजेडी की महिला नेता के नाम का बोर्ड लगा हुआ था। पुलिस को जानकारी मिली थी कि यहां नाबालिग लड़की से देह व्यापार कराया जा रहा है। जिसके बाद पुलिस टीम ने छापेमारी कर उक्त लड़की को बरामद कर लिया।
दरअसल, फुलवारी थाना क्षेत्र की रहने वाली नाबालिग लड़की चितकोहरा स्थित एक घर में दाई का काम करती थी। सामान्य तौर पर तो लड़की काम खत्म करने के बाद वापस घर लौट जाती थी लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद जब वह वापस नहीं लौटी तो परिजनों को शक हुआ। जिसके बाद लड़की के परिजनों ने घर की मालकिन से संपर्क साधा। इसके बाद परिजनों को जानकारी मिली उनके पैरों तले की जमीन खीसक गई। मालकिन ने बताया कि लड़की एक सप्ताह से काम पर पहुंची ही नहीं है।
परिजन लापता बच्ची को तलाश कर रहे थे इसी बीच शनिवार को लड़की ने अपने भाई के मोबाइल पर फोन किया और बताया कि एक महिला ने जबरन उसे घर में कैद कर रखा है और उससे गलत काम कराया जा रहा है। जिसके बाद परिजन चितकोहरा स्थित फ्लैट में पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। स्थानीय लोगों ने घटना की जानकारी डायल 112 की टीम को दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब महिला से सख्ती से पूछताछ की तो उसने सारी सच्चाई बयां कर दी।
छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला कि उक्त फ्लैट किसी पुलिसकर्मी के नाम पर है और फिलहाल वह गया में तैनात है। पुलिस ने फ्लैट को सील कर दिया है और मामले की जांच में जुटी गई है। फ्लैट के नीचे से पुलिस ने एक कार को बरामद किया है, जिसपर प्रदेश सचिव, राजद महिला बिहार सह प्रदेश महासचिव,अखिल भारत वर्षीय यादव महिला महासभा बिहार लिखा हुआ है। खुद को आरजेडी की नेता बताने वाली आरोपी महिला बच्ची देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
गर्दनीबाग पुलिस ने केस दर्ज कर कोर्ट में पीड़िता का 164 का बयान दर्ज करवाया है। बरामद बच्ची ने पुलिस के सामने खुलासा किया कि महिला काम कराने के लिए घर दिखाने लाई थी और उसे कमरे में बंद कर दिया था, जहां उससे गलत काम कराया जा रहा था। उधर, गया में तैनात पुलिसकर्मी ने खुद पुलिस को फोन कर बताया है कि फ्लैट में उसका परिवार नहीं रहता है। फिलहाल पुलिस ने सभी पहलूओं पर अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है।