ब्रेकिंग न्यूज़

Pawan Singh : Monalisa के बयान से फिर चर्चा में Pawan Singh और Akshara Singh का रिश्ता, भोजपुरी इंडस्ट्री के पुराने विवाद पर खुलासा Bihar News : NEET छात्रा रेप-मौत केस: शंभू गर्ल्स हॉस्टल मालिक मनीष रंजन की जमानत पर आज फैसला, पोक्सो कोर्ट में सुनवाई Bihar Rajya Sabha Election : महागठबंधन के विधायकों में NDA ने लगाई सेंध ! नीतीश के ख़ास नेता का दावा, बोले ... एक या दो नहीं बल्कि 12 विधायक संपर्क में हैं ... Bihar News : बिहार में CBSE के नाम पर चल रहा फर्जीवाड़ा, पटना के दो स्कूलों पर FIR ; जानिए क्या है मामला Bihar APAR ID : बिहार में 64 लाख छात्रों ने अभी तक नहीं करवाया यह काम, इन योजनाओं का अब नहीं मिलेगा लाभ LPG Crisis Patna : पटना समेत राज्य में घरेलू गैस सिलिंडर की किल्लत, सरकार ने ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग के लिए किए अहम फैसले; जानिए क्या है नया नियम Bihar News : बिहार में राजस्व कर्मियों की हड़ताल के बीच सरकार की नई व्यवस्था, जमीन के काम नहीं होंगे प्रभावित LPG Crisis Patna : पटना में LPG संकट पर प्रशासन सख्त: गैस एजेंसी सील, FIR दर्ज; 132 सिलेंडर जब्त, इन लोगों की छुट्टी रद्द लॉ कॉलेज की छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी, सुसाइड नोट में शादी के दबाव का जिक्र सीतामढ़ी में LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, राजीव गैस एजेंसी और होटलों में SDO की रेड

पटना : पंचायत चुनाव से पहले आर्केस्ट्रा का आयोजन, रात भर चला बार बालाओं का डांस, फायरिंग भी हुई

11-Sep-2021 09:16 AM

PATNA : बिहार में पंचायत चुनाव को लेकर आचार संहिता लागू है. लेकिन, मुखिया बनने के लिए लोग कई तरह के हथकंडे अपना रहे हैं. कहीं वोटरों को लुभाने के लिए बार बालाओं के डांस कराए जा रहे हैं, तो कहीं मतदाताओं को डराने धमकाने के लिए हथियारों से फायरिंग भी की जा रही है. ताजा मामला राजधानी पटना से सामने आया है जहां मंदिर के पास पूर्व मुखिया और मुखिया के समर्थकों ने बार-बालाओं का डांस कराया है. 


घटना राजधानी के नौबतपुर इलाके की है. बार-बालाओं के इस डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर भी काफी तेजी से वायरल हो रहा है. ग्रामीण क्षेत्र के लोगों का यह मानना है कि वायरल वीडियो नौबतपुर थाना क्षेत्र के तीसखोरा हनुमान मंदिर के पास की है. कई ग्रामीणों ने बताया कि 30 खोरा हनुमान मंदिर के नजदीक एक पूर्व मुखिया और वर्तमान मुखिया के समर्थकों ने बार बालाओं का डांस करवाया. सरकार के कड़े निर्देश के बावजूद भी पंचायतों में बार बालाओं के डांस पर मुखिया के समर्थकों ने अवैध हथियारों से जमकर फायरिंग की. 

news image


ग्रामीणों के अनुसार क्षेत्र के वोटरों को लुभाने के लिए तीसखोरा हनुमान मंदिर के नजदीक बार बालाओं के डांस पर हजारों की संख्या में ग्रामीण उपस्थित हुए. इन्हीं उपस्थित लोगों में से कुछ लोगों ने जमकर हवाई फायरिंग की. ग्रामीणों का दावा है कि फायरिंग करने वाले लोग मुखिया के समर्थक हैं.


हालांकि वायरल वीडियो की पुष्टि फर्स्ट बिहार नहीं करता है. वीडियो कब का है यह भी अभी तक पता नहीं चल पाया है. लेकिन, पंचायत चुनाव की घोषणा के बाद इस प्रकार की बढ़ती घटनाओं ने ग्रामीणों को भयभीत कर दिया है. इधर. वोटरों को लुभाने के लिए मुखिया पति हो या पंचायत में जो भी चुनाव लड़ रहे हैं वे लोग इस तरह का आयोजन कर रहे हैं ताकि उनका वोट और मजबूत हो.


वहीं इस मामले में नौबतपुर थाना प्रभारी सम्राट दीपक ने कुछ भी बताने से साफ इनकार कर दिया है. थाना प्रभारी ने बताया कि उनके पास न इस तरह की कोई सूचना मिली है, ना ही कोई वायरल वीडियो. थाना प्रभारी ने कहा कि अगर उनके पास वीडियो उपलब्ध होती है, तो वह इस पर जरूर कानूनी कार्रवाई करेंगे.