मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड
04-Sep-2022 09:35 PM
PATNA : पटना जिले के मनेर इलाके से इस वक्त की एक ताजा खबर सामने आ रही है। मनेर थाना इलाके के शेरपुर के पास एक नाव हादसे का शिकार हुई है। बताया जा रहा है कि गंगा नदी में नाव पलट गई है और नाव पर सवार तकरीबन 3 दर्जन लोग इस वक्त लापता हैं। शुरुआती खबरों के मुताबिक नाव पर सवार सभी लोग शाहपुर के दाऊदपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। यह लोग दियारा से घास लेकर वापस लौट रहे थे।
नाव हादसे को लेकर अभी केवल शुरुआती खबरें सामने आई हैं। स्थानीय लोग मौके पर इकट्ठा है और प्रशासन को भी इस बारे में जानकारी दी गई है। लापता लोगों की तलाश की जा रही है। नाव पलटने के बाद कितने लोग किनारे पर सुरक्षित निकल पाए हैं इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है, हालांकि यह बात तय है कि नाव पर तकरीबन तीन दर्जन लोग सवार थे।