ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली बिहार में अपराधियों का तांडव, मॉर्निंग वॉक पर निकले प्रॉपर्टी डीलर को मारी गोली डाक पार्सल वैन से 2 करोड़ का गांजा बरामद, दो तस्कर भी गिरफ्तार क्लीनिक को डॉक्टर ने बनाया सेक्स रैकेट का अड्डा, 400 रुपए फीस लेकर चला रहा था जिस्मफरोशी का धंधा पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना के बाद अब इस जिले में बनेगा 16 किलोमीटर लंबा मरीन ड्राइव, बिहार सरकार के मंत्री का एलान पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी पटना-रांची जनशताब्दी एक्सप्रेस के पहिये से उठा धुआं, रेल यात्रियों में मची अफरातफरी कमांडो कैंप पर रॉकेट-ग्रेनेड से हमला, 4 जवान घायल मिलावटी दूध पीने से 16 लोगों की मौत, 3 ICU में भर्ती

Home / news / पटना में पैदल चलने वालों को मिलेगी बड़ी सहूलियत, कमिश्नर साहब ने दिया...

पटना में पैदल चलने वालों को मिलेगी बड़ी सहूलियत, कमिश्नर साहब ने दिया ये आदेश

10-Feb-2020 07:24 PM

By Rahul Singh

PATNA : पटनावासियों के लिए खुशखबरी है। भीड़ भाड़ वाली सड़क पर अब ठसक के साथ चल सकेंगे। सबसे बड़ी बात अक्सर सड़क क्रास करने के दौरान आने वाली झंझटों औऱ खतरे से भी उन्हें निजात मिलेगी। पटना के कमिश्नर  संजय अग्रवाल ने पटना को दो मुख्य सड़कों पर फुट ओवर बनाने की निर्देश दिया है।


पटना प्रमंडल के आयुक्त सह बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के प्रबंध निदेशक संजय कुमार अग्रवाल ने आज राजेन्द्र नगर रेलवे स्टेशन के पास स्थित फुट ओवर ब्रिज(FOB) का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जहां उन्होनें एफओबी को चकाचक बनाने का निर्देश दिया है वहीं राजेन्द्र नगर में नया फुटओवर ब्रिज बनाने का निर्देश जारी किया है। कमिश्नर ने यहां बनने वाले नये फुटओवर ब्रिज को अत्याधुनिक तकनीक के साथ बनाने का निर्देश दिया है। फुट ओवर ब्रिज पर बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए रैंप की भी व्यवस्था होगी।


साथ ही आयुक्त संजय कुमार अग्रवाल  निर्देश दिया है कि बेली रोड स्थित रुपसपुर नहर के पास भी  एक फुट ओवर ब्रिज बनाया जाए। ताकि वहां भारी संख्या में चलने वाले पैदल यात्रियों को परेशानी का सामना न करना पड़े। साथ ही आयुक्त ने  पहले से मौजूद फुटओवर ब्रिजों को साफ-सुथरा कर चकाचक बनाने का निर्देश दिया है। उन्होनें सभी एफओबी पर लाइट लगाने का भी निर्देश अधिकारियों को दिया है।