Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव Bihar Crime News: ट्यूशन टीचर की निर्मम हत्या, मक्के के खेत में मिला खून से सना शव बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे बिहार के इन 6 रेलवे स्टेशनों को मिला जंक्शन का दर्जा, इस दिन से होगा प्रभावी; होंगे यह बड़े फायदे मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू मिडिल ईस्ट में तनाव का असर: इंडिगो ने बढ़ाया फ्लाइट का किराया, नई दरें रात 12 बजे से लागू शराब के नशे में सरकारी शिक्षक ने पार की सारी हदें, आर्केस्ट्रा गर्ल के साथ अश्लील हरकत करते वीडियो वायरल; DEO ने दिए जांच के आदेश पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जारी, देशभर के 9.32 करोड़ किसानों के खातों में 18,640 करोड़ ट्रांसफर बदल जाएगी पटना के जेपी गंगा पथ की सूरत, बनेंगी 50 आधुनिक प्रीफैब्रिकेटेड दुकानें; दो महीने में पूरा करने का लक्ष्य
03-Feb-2023 09:28 PM
By First Bihar
PATNA: राजधानी पटना में बदमाशों का मनोबल सातवें आसमान पर पहुंच गया है। यहां बेखौफ बदमाशों ने नर्सिंग की छात्राओं के साथ बस रोककर छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया है। जब बस पर सवार छात्राओं ने इसका विरोध किया तो मनचलों ने न सिर्फ उनके साथ मारपीट की बल्कि उनके मोबाइल भी छीन लिए। घटना गुरुवार की है। मनचलों की इस करतूत से परेशान छात्राएं शुक्रवार को भी नर्सिंग इंस्टीट्यूट नहीं पहुंची। मामला मनेर में एक मेडिकल इंस्टीट्यूट की नर्सिंग छात्राओं से जुड़ा है।
दरअसल, छेड़खानी की यह घटना मनेर के छीतनावां गांव स्थित आंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एजुकेशन की नर्सिंग छात्राओं के साथ हुआ है। बताया जा रहा है कि कॉलेज से लौटने के दौरान 10-15 युवकों ने उनके बस को रोक दिया और छात्राओं के साथ मारपीट और बदतमीजी की। इसका विरोध करने पर कुछ मनचलों ने छात्राओं के मोबाइल और पर्स छीन लिए। इतना ही नहीं मनचलों ने लड़कियों के दुपट्टे भी खींचे। घटना के बाद छात्राओं ने इसकी जानकारी इंस्टीट्यूट प्रशासन को दी।
इंस्टीट्यूट प्रशासन ने इसकी लिखित शिकायत मनेर थाने में की है। इस मामले में इंस्टीट्यूट प्रशासन ने लगभग 15 लोगों को नामजद किया है। आंबेडकर इंस्टीट्यूट ऑफ हेल्थ एजुकेशन के प्रबंध निदेशक कौशल कुमार गिरी ने बताया कि गुरुवार को जब छात्राएं बस से अपने घर लौट रही थीं, तभी कुछ युवकों ने बस रोककर उनसे छेड़खानी की गई। मनेर थाना प्रभारी राजीव रंजन ने बताया कि इस मामले में स्थानीय लोगों और इंस्टीट्यूट प्रशासन की तरफ से प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।