ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: बच्चों की तकरार बनी कत्ल की वजह… मां-बेटियों ने मिलकर महिला को पीट-पीटकर मार डाला, इलाके में सनसनी NMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी NMCH में बढ़ेंगी MBBS और PG की सीटें, NMC को भेजा गया सीटों में बढ़ोतरी का प्रस्ताव; डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी Bihar News : पटना यूनिवर्सिटी में एडमिशन का नियम बदला! अब सभी कोर्स में एंट्रेंस एग्जाम से होगा दाखिला, जानें पूरी डिटेल बिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शव बिहार में सनसनीखेज वारदात: अपराधियों ने घर में सो रहे गार्ड को मारी गोली, फंदे से लटका मिला बड़े भाई का शव Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर Bihar Crime News: घर में सो रहे युवक की गोली मारकर हत्या, सालभर पहले पिता का भी हो चुका है मर्डर बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज बिहार में मदरसा से हथियार मिलने के मामले में एक और मौलवी अरेस्ट, तीन की पहले हो चुकी है गिरफ्तारी; PFI कनेक्शन की जांच तेज

Home / news / पटना में मॉर्निंग वॉक पर निकले शख्स की दर्दनाक मौत, विरोध में सड़क...

पटना में मॉर्निंग वॉक पर निकले शख्स की दर्दनाक मौत, विरोध में सड़क पर उतरे सैकड़ों लोग

18-Mar-2023 02:17 PM

By First Bihar

PATNA: बिहार में रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है और असमय ही लोग मौत के शिकार हो रहे हैं। ताजा मामला राजधानी पटना से सामने आया है, जहां सुबह सवेरे मॉर्निंग वॉक पर निकले एक शख्स को तेज रफ्तार वाहन ने रौंद डाला, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया और पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। घटना बिहटा थाना क्षेत्र के विशंभरपुर गांव की है।


मृतक की पहचान विशंभरपुर गांव निवासी श्याम बाबू पंडित के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि शनिवार की सुबह श्याम बाबू पंडित मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे और जैसे से वे विशंभरपुर चौक के पास पहुंचे तेज गति से आ रहे वाहन ने उन्हें रौंद डाला। हादसे के बाद जबतक ग्रामीण मौके पर पहुंचे श्याम बाबू की मौत हो गई थी। घटना की जानकारी जब परिजनों को मिली तो उनमें कोहराम मच गया। घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर बवाल काटा और जमकर नारेबाजी की।


बताया जा रहा है कि मृतक श्याम बाबू पंडित दर्जी का काम कर अपना परिवार वाले का भरण-पोषण करते थे। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उधर, सड़क जाम की जानकारी मिलने के बाद बिहटा पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और लोगों को समझाने की कोशिश की। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क दुर्घटना में आए दिन किसी न किसी की मौत हो रही है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है।