ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / आज सिर्फ पटना में कोरोना के मिले 452 नए मरीज, राजधानी में कंट्रोल...

आज सिर्फ पटना में कोरोना के मिले 452 नए मरीज, राजधानी में कंट्रोल होने के बजाय हो रहा विस्फोट

22-Jul-2020 03:55 PM

PATNA: राजधानी पटना में कोरोना कंट्रोल से बाहर हो गया है. आज एक बार फिर पटना में कोरोना के 452 नए मरीज मिले हैं. स्वास्थ्य विभाग के जो आंकड़े आ रहे हैं उसके हिसाब से पटना में कोरोना कंट्रोल होने के बजाय विस्फोट हो रहा है. 

news image


4476 पहुंचा कोरोना मरीजों का आंकड़ा

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार अब पटना में कोरोना मरीजों की संख्या 4476 पहुंच गई है. रोज सिर्फ पटना में सैकड़ों मरीज मिल रहे हैं. मंगलवार को पटना को 138 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले. पटना में 2200 से अधिक एक्टिव केस हैं. अब तक 31 लोगों की सिर्फ पटना जिले में कोरोना से मौत हो चुकी है. 


news image

स्वास्थ्य विभाग ने जो पूरा बिहार का आंकड़ा दिया है. उसके अनुसार आज फिर  बिहार में कोरोना के 1502 नए केस सामने आए हैं जिसके बाद आंकड़ा बढ़कर 30066 पहुंच गया है.  

कम्फेड पहुंचा कोरोना

सुधा दूध का उत्पादन करने वाले कम्फेड तक कोरोना का संक्रमण फैल गया है. कम्फेड मुख्यालय में कुछ कर्मियों के संक्रमित पाए जाने के बाद हड़कंप मच गया है. आनन-फानन में मुख्यालय मुख्यालय को अगले 5 दिनों तक बंद रखने का फैसला किया गया है. ऑफिस को सैनिटाइज कराया जा रहा है.