बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा
20-Jul-2024 01:17 PM
By Mayank Kumar
PATNA: राजधानी पटना में अपराधी खुलेआम पुलिस को चुनौती देकर अपराधी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। ताजा मामला राजधानी पटना से सटे नौबतपुर से सामने आया है, जहां अपराधियों ने एक महिला को गोली माकर बुरी तरह से घायल कर दिया है। घटना नौबतपुर थाना क्षेत्र के जमालपुर गांव की है।
अपराधियों की गोली से घायल हुई महिला की पहचान जमालपुर गांव निवासी अशोक सिंह की पत्नी लालसा देवी के रूप में हुई है। आपसी रंजिश को लेकर महिला को गोली मारने की बात सामने आ रही है। घायल महिला को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए पटना एम्स रेफर किया गया है।
घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस मौके पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। नौबतपुर थाना अध्यक्ष ने बताया गया कि जमालपुर में लालसा देवी को जमीन पर से बालू हटाने के विवाद के कारण उसके चचेरा ससुर श्यामदेव सिंह, भतीजा जयराम कुमार ने गोली मारकर जख्मी कर दिया। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।