पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम बिहार में खनन विभाग की उपलब्धियां: अब तक 3,252 करोड़ रुपये की राजस्व वसूली, 24 खनन योद्धाओं को किया गया सम्मानित Bihar News: लाइसेंस खत्म, करोड़ों का बकाया… फिर भी चलता रहा बस स्टैंड, अब प्रशासन ने कसा शिकंजा आरा कोर्ट में पवन सिंह ने तलाक की मांग दोहराई, पत्नी ज्योति सिंह नहीं हुईं पेश बिजली चोरी पकड़ने गई टीम पर हमला: JE समेत कर्मियों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, एक गिरफ्तार, दर्जनों पर केस दर्ज रुबन मेमोरियल हॉस्पिटल में बिहार का पहला सफल लिविंग डोनर लिवर ट्रांसप्लांट, मरीज को मिली नई जिंदगी
04-Sep-2024 06:14 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार अलग-अलग वजहों से देशभर में सुर्ख़ियों में बना रहता है। पिछले दिनों एक के बाद एक कई पुल और पुलिया के गिरने की खबर देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ था। इसका वीडियो भी ख़ूब वायरल हुआ था। जिससे सरकार की खूब किरकिरी हुई थी। विपक्ष को बैठे बिठाये सरकार पर सवाल उठाने का मौका मिल गया था।
एक बार फिर विपक्ष को सरकार को घेरने का मौका मिल गया है। इस बार मामला राजधानी पटना से जुड़ा हुआ है। जहां चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी झेल रहे पटनावासियों ने आज राहत की सांस ली। दोपहर करीब डेढ़ बजे पटना में हुई बारिश से मौसम सुहाना हो गया। पटना में हो रही बारिश के बीच यह खबर आई की विकास भवन का दीवार बारिश से गिर गया है। जिसके बाद इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तुरंत सामने आ गया। अब यह वीडियो वायरल हो रहा है।
पटना सचिवालय के विकास भवन का बाउंड्री वॉल हल्की बारिश में ही अचानक भरभराकर गिर गया और भ्रष्टाचार का पोल खुल गयी। बता दें कि विकास भवन में मंत्री और सचिव बैठते हैं जहां नई दीवार अचानक गिरने से अफरा-तफरी मच गयी। नये दीवार को फिर से खड़ा करने का काम शुरू किया गया है। फिलहाल एडवेस्टर से घेरने का काम किया जा रहा है। बता दें कि पटना बेली रोड हड़ताली मोड़ स्थित विश्वेरैया भवन के सामने ही विकास भवन है। जहां कई मंत्री और अधिकारी बैठते हैं।



