हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
27-Jun-2022 07:52 PM
PATNA : राजधानी पटना से एक हैरतअंगेज मामला सामने आया है। यहां खेत में जुताई के दौरान 500 और 1000 के करोड़ों रुपए के पुराने नोट बरामद हुए हैं। मामला सिगोड़ी थाना क्षेत्र के पसौढ़ा गांव की है। जमीन से नोट निकलने की बात सुनते ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और जिसके हाथ जितना नोट लगा लेकर फरार हो गए। इस बात की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तबतक लोग सभी नोट लेकर भाग चुके थे।
दरअसल, पसौढ़ा गांव निवासी अजय सिंह के खेत में ट्रैक्टर से खेत की जुताई चल रही थी। इसी दौरान रुपयों से भरा बोरा ट्रैक्टर में लगे हल में फंस गया। चालक ने जब ट्रैक्टर में फंसे बोरे को निकालने की कोशिश की तो वहां का नजारा देखकर दंग रह गया। बोरा फटने के कारण पूरे खेत में 500 और 1000 के पुराने नोट फैल गए थे। जिसके बाद ट्रैक्टर चालक भागकर गांव में गया और घटना की जानकारी खेत मालिक और ग्रामीणों को दी।
खेत से भारी मात्रा में नोट निकलने की बात सुन ग्रामीण खेत की ओर भागे। जिसके हाथ जितने नोट लगे लेकर भाग गया। इसी दौरान किसी ने इस बात की जानकारी पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची हालांकि तबतक ग्रामीण सारे नोट लूटकर फरार हो गए थे। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इतनी बड़ी मात्रा में पुराने नोट किसने जमीन के अंदर छिपाकर रखे थे। पुलिस लूटे गए पुराने नोटों की बरामदगी के लिए छापेमारी में जुट गई है।