बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
29-Jun-2024 07:41 PM
By First Bihar
PATNA: शनिवार को घंटेभर की बारिश से पटना के कई इलाकों में जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी। गांधी मैदान, बिस्कोमान भवन, मौर्या होटल, मगध महिला कॉलेज, डाकबंगला, फ्रेजर रोड, अशोक राजपथ सहित कई इलाकों में जलजमाव से लोग परेशान दिखे। पटना नगर निगम की आज पोल खुल गयी। पटना नगर निगम के अधिकारियों ने दावा किया था कि इस बार जलजमाव नहीं होने देंगे। लेकिन मानसून की दूसरी बारिश में ही उनके दावों की पोल खुल गयी। पटना में जलजमाव और बारिश को लेकर जारी अलर्ट के बाद पटना नगर नगर निगम के अधिकारियों ने बैठक की और आवश्यक निर्देश दिये।
यह निर्देश दिया गया कि बारिश के अलर्ट को देखते हुए तीन दिनों तक दिन-रात निगम कर्मी वार्ड में ही रहेंगे। इसे लेकर कंट्रोल रूम बनाया गया है। कंट्रोल रूम में रातभर पदाधिकारी और कर्मचारी तैनात रहेंगे। पटना में कही भी जलजमाव की स्थिति बनेगी फील्ड के अधिकारी और कर्मचारी को इसकी सूचना दी जाएगी। सूचना मिलते ही जलनिकासी की व्यवस्था की जाएगी।
मौसम विभाग ने तेज आंधी-बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अलर्ट के बाद पटना नगर निगम ने सभी वार्डों में पदाधिकारी एवं कर्मियों की तैनाती की है। जो दिन-रात अपने वार्ड में ही रहेंगे। देर रात भी यदि बारिश होती है तब जलजमाव की स्थिति उत्पन्न ना हो सके। इसके साथ ही कंट्रोल रूम में भी कर्मियों के साथ-साथ पदाधिकारी की तैनाती रात्रि पाली में की गयी है। शनिवार को नगर आयुक्त और बुडको के एमडी के साथ बैठक हुई और सभी अंचल कर्मियों को विशेष दिशा निर्देश दिये गए।
तीन पाली में तैनात पदाधिकारी निगरानी करेंगे। बारिश होने के साथ ही रात में भी फिल्ड में कार्यपालक पदाधिकारी निकलेंगे। वॉकी टॉकी से लगातार वाटर लेवल की जानकारी कर्मी देंगे। संप को डबल फीडर से संचालित किया जाएगा। फोर्स फ्लो एवं ग्रेविटी फ्लो के तहत एरिया बांट कर कार्यपालक पदाधिकारी को जल निकासी सुनिश्चित कराने को कहा गया है। इस दौरान नगर निगम के सभी 6 अंचल के कार्यपालक पदाधिकारी एवं अभियंता के साथ बुडको के पदाधिकारी उपस्थित रहे।