बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल उस्ताद की बीवी के साथ फरार हुआ चेला, दो बच्चों की मां ने बताई चौंकाने वाली वजह हमारा लड़का SDO है... बिहार में फर्जी फोटो और जॉइनिंग लेटर दिखाकर लाखों की ठगी; शादी का सपना दिखाकर लूट लिया BIHAR NEWS : दर्दनाक सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने मजदूर को कुचला, चालक-खलासी फरार Bihar News : फर्जीवाड़ा पकड़ में आया! बिहार के इस जिले में शिक्षक ने जाली अंक-पत्र से पाई नौकरी; अब निगरानी ने दर्ज कराया केस कलंक कथा ! E.E.की दौलत जान हर कोई हैरान, सुशासन की सच्चाई- करप्शन केस ठंडा भी नहीं हुआ और आरोपी 'जेल अधीक्षक' को सरकार ने दी फील्ड पोस्टिंग...हर कोई अचंभित VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी Land For Job Scam : ''उलटी गंगा बहाने'' जैसा होगा ...', लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को ‘लैंड फॉर जॉब’ केस में अदालत से झटका, 1600 दस्तावेजों की याचिका खारिज
19-Jun-2020 10:35 AM
PATNA : मानसून की पहली बारिश से पटना में पैदा हुए जलजमाव संकट को देखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक्टिव मोर्ड में आ गए हैं. मुख्यमंत्री थोड़ी देर में पटना के कई इलाकों का दौरा करने वाले हैं. मुख्यमंत्री लगभग आधा दर्जन जगहों पर संप हाउस और ड्रेनेज सिस्टम का मुआयना करेंगे.
इस वक्त की जो ताजा खबर सामने आ रही है, उसके मुताबिक नीतीश कुमार तकरीबन 11 बजे पटना के कई इलाकों में निरीक्षण के लिए निकलेंगे. पाटलिपुत्र कांपलेक्स के अलावे योगीपुर संप हाउस, पहाड़ी ड्रेनेज के अलावे बादशाही पइन, बस टर्मिनल, बैरिया, गांधी सेतु इलाके का निरीक्षण करेंगे.
बता दें कि बीते साल पटना में जल प्रलय के बाद सरकार ने लगातार राजधानी को जल जमाव से बचाने के लिए नीति बनाई थी, लेकिन अब तक उस पर काम पूरा नहीं हो सका है. बीती रात से हुई लगातार बारिश के बाद पटना के ज्यादातर मोहल्लों में जल जमाव की स्थिति बन गई है, जिसे देखते हुए अब खुद मुख्यमंत्री जमीन पर उतरने वाले हैं. मुख्यमंत्री इस निरीक्षण के दौरान सभी जगहों पर जाएंगे और संप हाउस परिचालन, ड्रेनेज सिस्टम की सफाई का भी जायजा लेंगे. उनके साथ राज्य के अधिकारी और नगर विकास विभाग के साथ-साथ बुडको के अधिकारी, पटना नगर निगम के अधिकारी भी मौजूद रहेंगे.