Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त
12-Jan-2021 10:05 PM
PATNA : राजधानी पटना में इंडिगो एयरलाइन्स के स्टेशन हेड रुपेश सिंह की हत्या के बाद बिहार में लॉ एंड आर्डर को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं. राजधानी में सरेशाम हत्या जैसी बड़ी वारदात को अंजाम देकर अपराधी आराम से निकला जा रहे हैं, जिससे पुलिस की कार्यशैली और सरकार के सुशासन पर सवालिया निशान खड़े होते हैं. इस हत्या के बाद बीजेपी के सांसद ने ही एनडीए सरकार के सामने अपराधी की चुनौती को लेकर एक बड़ा सवाल रख दिया है. रुपये की हत्या के बाद एक ओर जहां इलाके में सनसनी फ़ैल गई है, वहीं दूसरी ओर काफी गमगीन माहौल भी है. रुपेश सिंह काफी मिलनसार व्यक्ति थे.
इंडिगो एयरलाइन्स के स्टेशन हेड रुपेश सिंह मंगलवार की शाम 7:15 बजे पुनाईचक के शंकर पथ स्थित कुसुम विलास अपार्टमेंट के पास पहुंचे थे. इसी अपार्टमेंट के फ्लैट नम्बर 303 में रूपेश अपने परिवार के साथ रह रहे थे. मंगलवार शाम अपने ऑफिस से लौटने के बाद अपार्टमेंट के गेट पर ही घात लगाए बाइक सवार अपराधियों ने उन्हें एक के बाद एक 6 गोलियां मारी, जिसके कारण उनकी मौत हो गई.

रुपेश सिंह का बर्थडे 16 नवंबर को था. जन्मदिन से ठीक 4 दिन पहले 12 नवंबर को उन्होंने एक लग्जरी कार खरीदी थी. रुपेश ने एमजी मोटर इंडिया की ब्लैक कलर की हेक्टर प्लस कार को ख़रीदा था, जिसका शो-रूम प्राइस 12-13 लाख रुपये से अधिक है. राजधानी पटना में ऑन रोड आने में इस गाड़ी में लगभग 15 लाख या उससे अधिक पैसे खर्च होते हैं.

रुपये की गाड़ी का रजिस्ट्रेशन कोरोना काल के ठीक बाद हुआ है. नवंबर महीने में उन्होंने 12 तारीख को इसका रजिस्ट्रेशन कराया था. रुपेश मूल रूप से छपरा जिले के सवरी के रहने वाले थे. रुपेश की शादी नीतू सिंह से हुई थी. पिछले साल लॉकडाउन में ही उन्होंने 1 मई को एनिवर्सरी सेलिब्रेट किया था. रुपये और नीतू के दो बच्चे हैं. बेटी का नाम आराध्य और बेटा का नाम अक्षत बताया जा रहा है.

रुपेश सिंह के पिता गांव में ही रहते हैं. जानकारी मिली है की रुपेश काफी दिनों से इंडिगो से जुड़े हुए थे. पटना में फिलहाल इंडिगो के स्टेशन मैनेजर के तौर पर काम कर रहे थे. बताया जाता है उनके कार्यकाल में इंडिगो ने बेहतर बिजनेस किया था. रूपेश एयरपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष भी चुने गए थे. हाल ही में गोवा से नए साल की छुट्टी मनाकर लौटे थे.

हम आपको बता दें कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समीक्षा बैठक के बाद भी अपराधियों का तांडव लगातार जारी है. इस हत्याकांड के बाद से इलाके में सनसनी का माहौल है. वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस मामले के अनुसंधान में जुट गई है. घटनास्थल पर पहुंची एफएसएल की टीम और पटना पुलिस के सीनियर अधिकारी इस मामले की छानबीन में जुटे हुए हैं.
