ब्रेकिंग न्यूज़

Patna News : पटना चाणक्य लॉ कॉलेज के LLM छात्र की संदिग्ध मौत, हॉस्टल में रूम से लव लेटर भी बरामद; मां ने जताई यह आशंका Patna Smart City : पटना में बनेगी 14 लेन की सबसे चौड़ी सड़क, सगुना मोड़ से रूपसपुर नहर तक दिखेगा बदला -बदला नजारा Red Bird Air Ambulance : झारखंड एयर एंबुलेंस हादसा: बचपन में पिता को खोया, भाई ने पाला — पटना के पारामेडिकल कर्मी की दर्दनाक मौत बिहार मौसम अपडेट: फरवरी के अंत में बढ़ी गर्मी, सुबह-शाम ठंड बरकरार पताही PHC से भारी मात्रा में एक्सपायरी दवाईयां मिलने के बाद सिविल सर्जन ने किया निरीक्षण, कहा..दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा बाइक चोरी करते रंगेहाथ पकड़ा गया युवक, डायल 112 की टीम ने दबोचा, मास्टर चाबी भी बरामद टाई नहीं पहनने पर PT टीचर ने 7वीं के छात्र को ग्राउंड का 5 चक्कर मरवाया, जॉन्डिस होने के चलते और बिगड़ी तबीयत पुनारख-किऊल तीसरी-चौथी रेल लाइन को मंजूरी, 9,072 करोड़ की 3 मल्टीट्रैकिंग परियोजनाएं स्वीकृत केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 9,072 करोड़ की 3 रेलवे मल्टीट्रैकिंग परियोजनाओं को दी मंजूरी कटिहार में ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स का कार्यक्रम, महिंद्रा की 3 नई गाड़ियों की लॉन्चिंग

पटना में रेलवे ड्राइवर की घर में घुसकर हत्या, अपराधियों ने बेटे को भी मारी गोली

पटना में रेलवे ड्राइवर की घर में घुसकर हत्या, अपराधियों ने बेटे को भी मारी गोली

29-Dec-2020 09:03 AM

PATNA : बिहार में कानून व्यवस्था ठीक करने के सरकार के सभी दावे औंधे मुंह गिर रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भले ही पुलिसिंग को मुस्तैद बनाने के लिए क्राइम मीटिंग कर रहे हो लेकिन राजधानी पटना में अपराधियों का दुस्साहस ऐसा है कि लोग अब अपने घरों में भी सुरक्षित नहीं हैं। पटना में बीती रात अपराधियों ने रेलवे के एक ड्राइवर को उसके घर में घुसकर गोली मार दी। सोमवार की रात रेलवे के लोको पायलट सत्येंद्र सिंह उर्फ सत्येंद्र महतो कि अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी। 

घटना खगौल थाना के जमालुद्दीनचक गांव की है जहां रात तकरीबन 9 बजे अचानक से रेलवे ड्राइवर सत्येंद्र महतो के घर में अपराधी घुस आए और उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। उनके सीने और सिर में 3 गोलियां लगी और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इतना ही नहीं अपराधियों ने उनके बेटे को भी गोली मार दी. 16 साल के अभिजीत के कमर में गोली लगी है और उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है। अभिजीत को सगुना मोड़ स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि घटना के पीछे भूमि विवाद है। 


इस वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी हुई है. खगौल थाना प्रभारी मुकेश कुमार के मुताबिक घटना के पीछे भूमि विवाद है और अपराधियों को पुलिस जल्द गिरफ्तार कर लेगी। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इस मामले में नामजद आरोपी विशाल को पुलिस ने धर दबोचा है और उसके साथ मौजूद अन्य अपराधियों की भी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।