ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / पटना : स्नान करने के दौरान गंगा में डूबा युवक, शव की तलाश...

पटना : स्नान करने के दौरान गंगा में डूबा युवक, शव की तलाश जारी

13-Jun-2020 10:59 AM

By Sabal

PATNA : सालिमपुर थाना क्षेत्र के ग्यासपुर गंगा घाट पर शनिवार को स्नान करने के दौरान एक युवक गंगा नदी में डूब गया. युवक की पहचान बख्तियारपुर के रहने वाले 25 साल के गौतम शर्मा के रुप में की गई है. 

युवके के डूबने की जानकारी मिलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई है. लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी है. वहीं शव की तलाश में जुट गए हैं. खबर मिलने तक युवक का शव बरामद नहीं किया जा सका है. वहीं युवक के डूबने की जानकारी मिलते ही परिजन गंगा घाट पहुंचे हैं और सभी का रो-रोकर बुरा हाल है. 

आसपास के लोगों ने बताया कि गौतम शनिवार की सुबह गंगा नदी में स्नान करने आया था. जहां स्नान करने के दौरान उसका पैर फिसल लगा और वह गंगा नदी में डूबने लगा. जबतक आसपास के लोग वहां पहुंच उसे बचाते, तबतक वह गहरे पानी में चला गया.