नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट रसोई गैस लदे ट्रक ने स्कूटी सवार को रौंदा, मौके पर ही युवक की मौत, महिला की हालत गंभीर राज्यसभा चुनाव से पहले AIMIM की इफ्तार में शामिल होने पर जीवेश मिश्रा ने साधा निशाना, कहा..हम लोग बिहार को रफ्तार दे रहे हैं और तेजस्वी यादव इफ्तार में लगे हैं TRE-4 के नोटिफिकेशन में देरी से शिक्षक अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी, सरकार को दी महाआंदोलन की चेतावनी TRE-4 के नोटिफिकेशन में देरी से शिक्षक अभ्यर्थियों में भारी नाराजगी, सरकार को दी महाआंदोलन की चेतावनी
13-Mar-2022 05:56 PM
PATNA : बड़ी खबर पटना से सटे मोकामा से आ रही है, जहां नदी में डूबने से तीन लड़कों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना मोकामा नगर परिषद क्षेत्र के महादेव स्थान गंगा घाट की है। बताया जा रहा है कि तीनों किशोर नदी में नहाने के लिए गए थे। इसी दौरान गहरे पानी में चले जाने से डूबकर उनकी मौत हो गई। तीनों एक ही मुहल्ले के रहनेवाले बताए जा रहे हैं। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक बच्चों के परिजनों में कोहराम मच गया है।
मृतक सभी बच्चे मोकामा थाना क्षेत्र के मोलदियार टोला और सकरवार टोला के रहनेवाले बताए जा रहे हैं। तीनों की पहचान राहुल कुमार, सूरज कुमार और हर्ष कुमार के रूप में की गई है। जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह चार दोस्त गंगा नदी में स्नान करने के लिए गए थे।
इस दौरान एक किशोर को डूबता देख उसके तीनों दोस्त उसे बचाने के लिए उसकी तरफ गए। इसी दौरान तीन किशोर गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गए।जबकि चौथे लड़का किसी प्रकार अपनी जान बचाकर नदी से बाहर निकला। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया।
सैकड़ों की संख्या में लोग गंगा घाट पर पहुंच गए। घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने गोतोखोरों की मदद से तीनों लड़कों का शव बरामद कर लिया। घटना के बाद से मृतक बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है वहीं एक साथ तीन बच्चों की मौत से इलाके में मातमी सन्नाटा पसर गया है।