ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर

Home / news / पटना में फ्री में मुर्गा लेने की मची होड़, एक झटके में मालिक...

पटना में फ्री में मुर्गा लेने की मची होड़, एक झटके में मालिक ने बांट डाला 5 लाख का मुर्गा

21-Mar-2020 09:10 AM

PATNA: कोरोना के कारण पटना में मुर्गा खरीदार नहीं मिल रहे हैं. जिससे परेशान मालिक ने फ्री में मुर्गा बांट दिया है. कुछ घंटें में ही लोग 5 लाख रुपए का मुर्गा खत्म हो गया. लोगों को फ्री में बांटने का फैसला मालिक ने नुकसान से बचने के लिए किया. 

कई गांवों से लेने पहुंचे लोग

बताया जा रहा है फुलवारीशरीफ के वभनपुरा, धुपारचक के आधा दर्जन मुर्गी फार्म का दरवाजा आम लोगों के लिए खोल दिया गया. फ्री में मुर्गा मिलने की सूचना लोगों को मिली तो वह फॉर्म की तरफ दौड़ते-दौड़ते पहुंचे और जितना संभव हुआ उतना लेकर गए. किसी ने 5 तो किसी ने 10 मुर्गा लेकर घर गया. 


मुर्गा को खिलाना पड़ रहा महंगा

मुर्गा फॉर्म के मालिक ने बताया कि मुर्गा को खिलाने में जो लागत आ रही है उतना पैसा वापस नहीं लौट पा रहा है. मुर्गा खरीदने वालों की संख्या कम हो गई है. कोरोना के डर से मुर्गा कही पर 30 तो कही पर 40 रुपए बिक रहा है. जिससे मुर्गों को खिलाने पर नुकसान हो रहा है. इससे बेहतर है कि मुर्गा को लोगों के बीच फ्री में बांट दिया जाए. इससे एक बार नुकसान होगा, लेकिन मुर्गा को रखकर खिलाने में रोज भारी नुकसान हो रहा था.