मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार
26-Jul-2020 03:59 PM
PATNA: राजधानी पटना में कोरोना का कहर जारी है. यहां पर कोरोना कंट्रोल नहीं हो रहा है. आज फिर कोरोना के 620 अब तक के सबसे अधिक नए मरीज मिले हैं. पटना में कोरोना मरीजों का आंकड़ा 6514 पर पहुंच गया है. 2785 कोरोना के एक्टिव केस है. 36 लोगों की मौत कोरोना से सिर्फ पटना जिले में हो चुकी है.

पटना में कोरोना रिकॉर्ड तोड़ मरीज हर दिन मिल रहे हैं. सरकार कोरोना को कंट्रोल करने में फेल हो चुकी है. लॉकडाउन के बाद भी संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. सड़कों पर लॉकडाउन को कड़ाई से पालन कराने वाले बिहार पुलिस के जवान खुद संक्रमित हो चुके हैं. कई थानों के थानेदार और दारोगा खुद होम क्वॉरेंटाइन हैं. इसके कारण पटना में लॉकडाउन का कड़ाई से पालन नहीं हो रहा है.

पटना के हॉस्पिटल का बुरा हाल हो गया है. स्थिति यह हो गई है कि खुद पीएमसीएच के डॉक्टर अपनी को बचा नहीं पाए. कोरोना निगेटिव होने के बाद भी किसी हॉस्पिटल में भर्ती नहीं किया. हॉस्पिटल का चक्कर लगाने, विनती और प्रार्थना करने के बाद भी किसी हॉस्पिटल में भर्ती नहीं लिया. जिसके कारण उनकी 40 साल की पत्नी की मौत हो गई. इससे आप साफ अंदाजा लगा सकते हैं कि बिहार में स्वास्थ्य स्वास्थ्य को लेकर क्या हाल है. सरकारी हॉस्पिटल में कोरोना के गंभीर मरीज को तीन-तीन घंटा सिर्फ पर्ची के नाम पर इंतजार कराया जा रहा है. पर्ची के इंतजार में मरीज की मौत हो जारी रही है. आज बिहार में 2605 लोग कोरोना पॉजिटव मिले हैं. इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 38919 हो गई है.