रातभर तड़पती रही मरीज, सुबह फूटा मंत्री का गुस्सा, बोले.. हॉस्पिटल है ईद की छुट्टी मनाने का थोड़े है बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन बिहार में बैंक कर्मियों की प्रताड़ना से परेशान महिला ने की खुदकुशी, लिया था इतना लोन Bihar News: शादी का झांसा देकर विधवा से ढाई लाख की ठगी, साइबर थाना में केस दर्ज Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar News: 31 मार्च से पहले निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो बंद हो जाएगी पेंशन Bihar Crime : पटना में रहस्यमय मौत! चलते-चलते गिरा शख्स, CCTV में कैद आखिरी पल, पटना जंक्शन के पास मची अफरातफरी KVS Admission 2026: एक फॉर्म से कितने स्कूलों में कर सकते अप्लाई? जानिए पूरी प्रक्रिया और जरूरी सावधानियां बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत बिहार में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन पर लगातार दूसरे दिन पथराव, रेल यात्रियों में दहशत
03-Sep-2020 05:13 PM
By Badal
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है. फतुहां पवार ग्रिड में भीषण आग लगी है. मौके पर अफरा-तफरी का माहौल है. आगलगी की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी आग को बुझाने में जुटी हुई है.
पटना में फतुहां थाना के बुद्धु चक के इंड्रस्टीयल इलाके में स्थित बिजली पावर ग्रिड में यह भीषण आग लगी है. आग से कई इलाकों में बिजली गुल हो गई है. बताया जा रहा है कि 50 एमवी के ट्रांसफार्मर में 33 केवी के वायर में जर्क के कारण लोड प्रेसर से आग लगी है. पूरे इलाके की बिजली की काट दी गई है और आग पर काबू पाने का प्रयास किया जा रहा है. आगलगी की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी आग को बुझाने में जुटी हुई है.
बिजली कटने के कारण फतुहा, दनियावां, खुसरूपरु, गायघाट और पटनासिटी के इलाकों में बिजली गुल हो गई है. ये भी खबर सामने आ रही है कि आग पर काबू पा लिया गया है. फिलहाल पावरग्रिड और विद्युत विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. अधिकारियों ने बताया कि 50 केवी के ट्रांसफार्मर में आग के कारण बिजली काट दी गई है. फिलहाल विद्युत आपूर्ति सुचारू करने में थोड़ा वक्त लगेगा अधिकारियों ने कहा कि आखिर यह सब अचानक कैसे हुआ, इसकी जांच की जाएगी और आगे से इस प्रकार का हादसा ना हो, उसको रोकने का भरपूर प्रयास किया जाएगा.