मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी
10-May-2023 03:10 PM
By First Bihar
PATNA: बागेश्वर धाम वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री के पटना आने से पहले ही विरोध शुरू हो गया है। पटना के कई चौक चौराहे पर लगे बाबा बागेश्वर के पोस्टर को फाड़ दिया गया है। गांधी मैदान, इनकम टैक्स गोलंबर, राजा बाजार सहित कई इलाकों में लगे धीरेंद्र शास्त्री का पोस्टर फटा हुआ मिला है। इस पोस्टर को किसने फाड़ा इस सवाल का जवाब अब तक नहीं मिल पाया है। हालांकि बीजेपी कह रही है कि राजद के लोग पोस्टर हटाने का काम कर रहे हैं।
बता दें कि बागेश्वर धाम वाले बाबा कथावाचक धीरेंद्र शास्त्री 12 मई को पटना आ रहे हैं। नौबतपुर स्थित तरेत पाली मठ में 13 से 17 मई के बीच हनुमत कथा का आयोजन होने जा रहा है। धीरेंद्र शास्त्री के आगमन को लेकर विरोध भी शुरू हो गया है। आरजेडी के नेता लगातार विरोध कर रहे हैं और कई तरह का बयान दे रहे हैं। वही बाबा धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में बीजेपी के नेता खड़े हो गये हैं जो विरोध करने वालों को लगातार जवाब देने का काम कर रहे हैं।
इसी बीच आज बागेश्वर वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री का पोस्टर कई चौक चौराहे पर फटा हुआ मिला है। धीरेंद्र शास्त्री के पोस्टर को कई जगहों पर फाड़ा गया है। गांधी मैदान, इनकम टैक्स गोलंबर के पास, राजाबाजार इलाके में धीरेंद्र शास्त्री के पटना आगमन को लेकर बड़े-बड़े पोस्टर और बैनर लगाये गये। लेकिन किसी ने इस पोस्टर-बैनर को फाड़ डाला। पोस्टर को फाड़ते हुए किसी ने वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है। वायरल वीडियो में शख्स पोस्टर फाड़ते दिख रहा है लेकिन उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
पोस्टर के फाड़े जाने के मामले पर राष्ट्रीय जनता दल का कहना है कि इस संबंध में किसी तरह की जानकारी नहीं है। जानकारी मिलने पर ही वे कोई प्रतिक्रिया देंगे। हालांकि इतना जरूर कहा गया कि कानून अपना काम करेगा। वही बीजेपी ने सीधे तौर पर यह आरोप लगाया कि आरजेडी के लोग पोस्टर हटाने का काम कर रहे हैं। ऐसे में एक बार फिर बयानबाजी तेज हो गयी है। 12 मई को धीरेंद्र शास्त्री पटना आ रहे हैं और अभी से ही उनका विरोध भी शुरू हो गया है।


