ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / पटना में एक थानेदार सस्पेंड, थाना में दलाल रखकर वसूली करता था

पटना में एक थानेदार सस्पेंड, थाना में दलाल रखकर वसूली करता था

04-Jul-2020 06:22 PM

PATNA : इस वक्त एक ताजा खबर पटना से सामने आ रही है. एक बार फिर से वर्दी दागदार हुई है. राजधानी में एक थानेदार को सस्पेंड करा दिया गया है. घूसखोरी का ऑडियो वायरल होने पर सीनियर अफसर ने थानाध्यक्ष के ऊपर यह बड़ी कार्रवाई की है.


मामला राजधानी के गौरीचक थाने से जुड़ा है. गौरीचक के थानेदार नागमाणि को रिश्वत लेने के आरोप में सस्पेंड कर दिया गया है. मिली जानकारी के मुताबिक गौरीचक थानाध्यक्ष नागमाणि फोन पर रिश्वत मांग रहे थे. इस दौरान सामने वाले वयक्ति ने उनके कॉल को रिकार्ड कर लिया. इस कॉल रिकार्डिंग को सीनियर अधिकारियों को सौंप कर आरोपी थानेदार के ऊपर कार्रवाई की मांग की गई थी.


रिश्वत की मांग कर रहे इस थानेदार का ऑडियो सोशल मीडिया में भी वायरल हुआ था. जिसकी जांच खुद सिटी एसपी कर रहे थे. जांच रिपोर्ट के बाद यह कार्रवाई की अनुशंसा की गई थी. जिसके बाद वरीय अधिकारियों ने बड़ा एक्शन लेते हुए थानेदार को सस्पेंड कर दिया. बताया जा रहा है कि आरोपी थानेदार थाने में दलाल रखकर घूसखोरी करता था.


इसी साल फ़रवरी महीने में भी गौरीचक थाने में पदस्थापित पुलिसकर्मियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई थी. गौरीचक के तत्कालीन थानेदार रहे रमण कुमार को भी निलंबित किया गया था. साथ ही थाने में पदस्थापित नौ पुलिस पदाधिकारियों को लाइन हाजिर कर पूरा थाना ही बदला गया था.


निलंबित थानेदार रमण कुमार को आगे 10 साल तक किसी भी थाने का इंचार्ज नहीं बनाने का कड़ा एक्शन लिया गया था. बता दें कि गौरीचक के चिपुरा खुर्द मुसहरी गांव में तोड़ी गई शराब की भट्ठी मामले को प्रमुखता से उठाया गया था. जिसके बाद उनके ऊपर कार्रवाई हुई थी.