बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल उस्ताद की बीवी के साथ फरार हुआ चेला, दो बच्चों की मां ने बताई चौंकाने वाली वजह हमारा लड़का SDO है... बिहार में फर्जी फोटो और जॉइनिंग लेटर दिखाकर लाखों की ठगी; शादी का सपना दिखाकर लूट लिया BIHAR NEWS : दर्दनाक सड़क हादसा: बेकाबू ट्रक ने मजदूर को कुचला, चालक-खलासी फरार Bihar News : फर्जीवाड़ा पकड़ में आया! बिहार के इस जिले में शिक्षक ने जाली अंक-पत्र से पाई नौकरी; अब निगरानी ने दर्ज कराया केस कलंक कथा ! E.E.की दौलत जान हर कोई हैरान, सुशासन की सच्चाई- करप्शन केस ठंडा भी नहीं हुआ और आरोपी 'जेल अधीक्षक' को सरकार ने दी फील्ड पोस्टिंग...हर कोई अचंभित VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी VTR में बाघिन की संदिग्ध मौत से हड़कंप, वन विभाग के अधिकारी और विशेषज्ञों की टीम जांच में जुटी Land For Job Scam : ''उलटी गंगा बहाने'' जैसा होगा ...', लालू प्रसाद और राबड़ी देवी को ‘लैंड फॉर जॉब’ केस में अदालत से झटका, 1600 दस्तावेजों की याचिका खारिज
23-Jun-2020 04:05 PM
PATNA : एनकाउंटर स्पेशलिस्ट रिटायर्ड डीएसपी के चंद्रा ने मंगलवार को अपने घर में ही गोली मारकर खुदकुशी कर ली. आत्महत्या करने से पहले उन्होंने सुसाइड लेटर भी लिखा है. जिसमें उन्होंने मानसिक परेशानी की बात भी लिखी है.
बता दें कि रिटायर्ड डीएसपी के. चंद्रा अपने टाइम के तेज-तर्रार अफसर और एनकाउंटर स्पेशलिस्ट माने जाते थे. वे 62 एनकाउंटर कर चुके थे. मंगलवार की सुबह बेउर थाना के मित्र मंडल कॉलोनी स्थित अपने आवास में खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर जांच करने पहुंची , जहां तीन पेज का सुसाइड लेटर मिला है.
सुसाइड लेटर में उन्होंने जलजमाव के कारण मानसिक परेशानी की बात कही है. इसके साथ ही उन्होंने लिखा है कि वे कई सालों से मानसिक परेशानी से जूझ रहे हैं. कई रातों से वे सोए नहीं हैं. वहीं उन्होंने लेटर में पड़ोस में रहने वाले संतोष कुमार सिन्हा के नाम का जिक्र किया है. जिससे वो परेशान हो रहे थे. उनके बेटे ने बताया कि एक दिन पहले पड़ोस के रहने वाले शख्स ने घर के बाहर भारी मात्रा में मिट्टी गिरवाई थी. जिससे हमारे घर केे गेट पर काफी पानी जमा हो गया था. इसको लेकर पिता जी से संतोष की बहस भी हुई थी.