Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की Bihar Teacher News: बिहार में शिक्षकों के ट्रांसफर को लेकर बनेगी नई पॉलिसी, शिक्षा विभाग ने कमेटी गठित की बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश बिहार में दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप, CSP संचालक को गोली मारकर 5 लाख लेकर फरार हुए बदमाश ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी ‘सरकार जनता के प्रति कर्तव्य पालन में विफल’, प्रीमियम पेट्रोल के दाम बढ़ने पर भड़के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी बिहार में रामनवमी मेला और अन्य धार्मिक आयोजनों के लिए 1.63 करोड़ जारी, विजय सिन्हा बोले- आस्था और परंपरा में नहीं होगी कोई कमी झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से विवाहिता की मौत, पेट दबाकर जबरन करा रहा था डिलीवरी, आरोपी फरार Bihar Weather News: बिहार में बदला मौसम का मिजाज, बगहा, मुजफ्फरपुर और वैशाली समेत कई जिलों में बारिश, आसमान से गिरे ओले
19-Dec-2020 07:54 AM
PATNA : पटना के पत्रकारनगर थाना इलाके में कैलाश अपार्टमेंट के एक फ्लैट में रहने वाली छात्रा की संदिग्ध हालत में लाश मिली है. फारबिसगंज की रहने वाली 24 साल की निभा साह पटना में रहकर दारोगा की तैयारी कर रही थी. कैलाश अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 313 में रहने वाली निभा ने सुसाइड किया या उसकी हत्या हुई है, इसका अभी खुलासा नहीं हुआ है.
निभा के परिजनों का कहना है कि उसकी हत्या हुई है. उसके कमरे का गेट खुला था, जिस फंखे में उसकी लाश लटकी थी, वह फंखा टेढ़ा नहीं हुआ और उसके गर्दन पर छेद मिली है. मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया.
मौके पर पहुंचे निभा के भाई बिट्टू ने बताया कि गुरुवार की रात 11.30 बजे रात में उसने निभा से बात की थी वह नॉर्मल थी. शुक्रवार को सुबह वह दौड़ने भी गई थी. भाई ने बताया कि फ्लैट मालिक कुछ भी साफ नहीं बता रहे हैं. घर में सीसीटीवी भी काम नहीं कर रहा है, वहीं निभा के फ्लैट में उसके दो दोस्त भी मिलने आए थे पर उनका भी फोन ऑफ आ रहा है. निभा के भाई ने पुलिस से जांच की गुहार लगाई है. वहीं पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के कारणों का खुलासा हो जाएगा.