ब्रेकिंग न्यूज़

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा की अपील का असर, करीब 300 राजस्व अधिकारी हड़ताल छोड़ काम पर लौटे नालंदा में 17 हजार रुपये घूस लेते शिक्षक गिरफ्तार, विजिलेंस की टीम ने रंगेहाथ दबोचा Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar Crime News: फायरिंग मामले में पुलिस का बड़ा एक्शन, छह लोगों को किया गिरफ्तार; पिस्टल और गोलियां बरामद Bihar News: राज्यसभा की पांचों सीट पर NDA प्रत्याशी जीते, जेडीयू महासचिव बोले– नीतीश कुमार के नेतृत्व की जीत सरकारी भवनों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने राज्य में 10 उड़नदस्ता टीमें गठित, विशेष जांच अभियान ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप ‘राज्यसभा चुनाव में BJP ने की विधायकों की खरीद-फरोख्त’, मुकेश सहनी का बड़ा आरोप Bihar Ips Officer: बिहार के 2 आईपीएस अधिकारियों की CBI में हुई नियुक्ति...बनाए गए SP, सरकार ने किया विरमित बिहार में पैक्स और एफपीओ को उद्यमी के रूप में किया जाएगा विकसित, ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

Home / news / पटना : सिलेंडर में लगी आग, बच्चा समेत एक ही परिवार के 6...

पटना : सिलेंडर में लगी आग, बच्चा समेत एक ही परिवार के 6 लोग झुलसे, घर में मचा कोहराम

22-Sep-2021 09:25 AM

By Mayank Kumar

PATNA : पटना के नौबतपुर में सिलेंडर में अचानक से आग लगने के कारण एक ही परिवार के आधा दर्जन सदस्य बुरी तरह झुलस गए. आग की चपेट में एक मासूम भी आ गया. बताया जा रहा है है कि खाना बनाते समय यह घटना हुई और रसोई गैस सिलेंडर में आग गई. हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. आनन फानन में स्थानीय लोगों ने सबको अस्पताल पहुंचाया.


घटना पटना के नौबतपुर स्थित महम्मदपुर गांव की है. यहां रसोई गैस सिलेंडर में आग लगने से एक ही परिवार के 6 लोग झुलस गए. आग लगते ही आसपास इलाके में अफरातफरी मच गई. देखते ही देखते सैकड़ों लोगों की भीड़ घटनास्थल पर उमड़ पड़ी. स्थानीय लोगों की मदद से सबको नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. जख्मी लोगों की पहचान महम्मदपुर के रहने वाले करीमन महतो के बेटे विकास कुमार (30), विकास महतो का पुत्र आकाश (5), बबलू महतो की पुत्री आरती कुमारी (6), गीतांजलि कुमारी (11) खुशी कुमारी (7) के रूप में की गई है.


थानाध्यक्ष ऋतुराज सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए नौबतपुर थाने को कार्रवाई के लिए सूचित करने की बात कही है. बताया जा रहा है कि देर शाम घर के कमरे में खाना बन रहा था. इस दौरान अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई.  जबतक वे लोग कुछ समझ पाते आग उनके कमरे तक पहुंच गई और बच्चा समेत 6 लोग इसकी चपेट में आ गए.