दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
18-Jul-2020 08:56 AM
PATNA: कोरोना संदिग्ध मरीज इलाज के अभाव में दम तोड़ दिया. वह कोरोना सैंपल देने के लिए तीन दिनों तक पटना के सरकारी हॉस्पिटल में चक्कर काटता रहा, लेकिन सैंपल नहीं लिया गया. जिससे उसकी मौत हो गई है.
हंगामा होने पर प्रशासन ने आनन-फानन में कराया अंतिम संस्कार
मौत के बाद परिजनों ने गुस्से में हो गए. रूकनपुरा में बेली रोड जाम कर प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. जिसके बाद आनन-फानन में प्रशासन ने शव का अंतिम संस्कार करा दिया. लेकिन मौत के बाद भी सैंपल नहीं लिया गया. जिससे परिवार से लेकर पड़ोस के लोग दहशत में हैं.
दौड़ाया जाता था बीमार को
मृतक विनोद कुमार रूकनपुरा मुसहरी के पास का रहने वाला था. उसको कई दिनों से सर्दी खांसी के साथ-साथ सांस लेने में दिक्कत हो रहा था. वह अपना सैंपल देने के लिए तीनों से पाटलिपुत्रा अशोका और न्यू गार्डिनर रोड अस्पताल का चक्कर लगाता रहा. लेकिन हॉस्पिटल के स्टाफ ने सैंपल नहीं लिया. कभी डॉक्टर का पर्ची मांगते तो कभी दूसरे सेंटर भेजने की सलाह देते. इस बीच उसकी शुक्रवार को मौत हो गई.
मौत के बाद के बाद भी नहीं लिया सैंपल
मौत होने के बाद परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग को सूचना दी. लेकिन जिंदा रहते तो इलाज नहीं किया. मरने के बाद भी स्वास्थ्यकर्मी नहीं आए. हद तो तब कर दी जब मौत के बाद भी सैंपल नहीं लिया. जब सड़क जाम हुआ तो प्रशासन की नींद खुली. एसडीएम से बात होने के बाद उन्होंने पांच पीपीई किट और शव वाहन उपलब्ध कराए तब जाकर विनोद का दाह संस्कार हो सका.