ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / बिहार: कोरोना मरीज का शव ऑटो से ले गए परिजन, पीपीई किट-एंबुलेंस...

बिहार: कोरोना मरीज का शव ऑटो से ले गए परिजन, पीपीई किट-एंबुलेंस की छोड़िए शव हटाने वाला भी नहीं था कोई

23-Jul-2020 07:44 AM

PATNA:  बिहार में स्वास्थ्य विभाग कोरोना को लेकर कितनी गंभीर है. यह बताने की जरूरत नहीं है. सब आंखों के सामने दिख रहा है. जिस एनएमसीएच को स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना का हॉस्पिटल घोषित किया है वहां पर बड़ी लापरवाही सामने आई है. कोरोना मरीज की मौत के बाद परिजन शव को ऑटो में लेकर अंतिम संस्कार के लिए ले गए. शव न तो प्लास्टिक में पैक था और नहीं परिजन पीपीई किट पहने हुए थे. जिससे परिजनों के बीच संक्रमण का खतरा बढ़ गया है. 

पीपीई किट और एंबुलेंस को छोड़िए कोई देखना वाला तक नहीं था

हॉस्पिटल के हालात यह हो गया है कि जब कोरोना से मौत हुई तो कई घंटे तक बेड पर शव पड़ा रहा. जिसके बाद परिजन खुद शव को उठाया और मजबूरन बिना पीपीई किट और एंबुलेंस के खुद ऑटो में शव लेकर गए. जबकि कोरोना प्रोटोकॉल के तहत स्वास्थ्यकर्मी उसके शव को प्लास्टिक में पैक करते हैं और अंतिम संस्कार परिजनों को पीपीई किट पहनाकर कराते हैं. लेकिन एनएमसीएच में सभी प्रोटोकॉल की धज्जियां उड़ाई जा रही है. 


एनएमसीएच में कोई पूछने वाला नहीं

मंगलवार को एनएमसीएच की एक तस्वीर सामने आई थी जिसमें आइसोलेशन वॉर्ड के बाहर कोरोना मरीज का शव स्ट्रेचर पर दो दिनों से पड़ा था. उससे हटाने वाला कोई नहीं था. सोमवार शाम भी इसी अस्पताल की एक तस्वीर वायरल हुई थी जिसमें आइसोलेशन वॉर्ड में ही कोरोना के एक मरीज का शव दो दिनों तक पड़ा था.