दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच
25-Jun-2020 06:27 AM
PATNA : पटना में कोरोना के नए मरीजों का मिलना लगातार जारी है। बुधवार को पटना में 25 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं जबकि बिहार में यह आंकड़ा 223 रहा है। पटना में 25 नए पॉजिटिव केस में से 7 केस पीएमसीएच से सामने आए हैं। पीएमसीएच में संक्रमण का दायरा और आगे बढ़ा है। यहां एक डॉक्टर 3 नर्स समेत तीन और कर्मचारी पॉजिटिव पाए गए हैं। पीएमसीएच में लगातार डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ पॉजिटिव पाए जा रहे हैं।
पटना के जिन अन्य इलाकों में पॉजिटिव मामले सामने आए हैं उनमें भागवत नगर से दो केस जबकि पटना सिटी इलाके में दो अन्य पॉजिटिव के सामने आए हैं। दनियावां में 7 मामले सामने आए हैं। सोनपुर में तैनात रेलवे क्लर्क को पटना में पॉजिटिव पाया गया है जबकि केनरा बैंक के एजीएम भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। 56 साल के एजीएम पिछले दिनों दिल्ली गए थे और वहां से आने के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई थी। बाद में उन्हें पटना एम्स लाया गया और उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई।
पटना में कोरोना के कारण एक मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव की मौत के बाद मेडिकल प्रोफेशनल के बीच हड़कंप की स्थिति है। 48 साल के एमआर सुमित गुप्ता की मौत 3 दिन पहले हुई थी। उनकी मौत के बाद पीएमसीएच में जांच के लिए सैंपल लिया गया था जो अब पॉजिटिव आई है। सोमेश गुप्ता पिछले 4 महीने से घर में ही रहकर काम कर रहे थे लेकिन अनलॉक में अस्पताल और क्लीनिक खोलने के बाद वह मूवमेंट करने लगे थे।