ब्रेकिंग न्यूज़

मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच पटना में पूर्वज स्मृति समारोह का आयोजन: समाज को सशक्त बनाने के लिए पूर्वजों के आदर्शों को जीवन में उतारने का लिया संकल्प बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लूट की बाइक और अवैध हथियारों के साथ 3 शातिर अपराधी गिरफ्तार

Home / news / पटना में अब 10 बफर जोन, कोरोना केस नहीं थमने से बढ़ी परेशानी

पटना में अब 10 बफर जोन, कोरोना केस नहीं थमने से बढ़ी परेशानी

02-Aug-2020 08:36 AM

PATNA : राजधानी पटना में हर दिन सैकड़ों की तादाद में कोरोना के नए केस सामने आ रहे हैं। पटना के डीएम से लेकर कई अधिकारी संक्रमित हो चुके हैं और ऐसे में जिला प्रशासन की चुनौतियां भी बढ़ गई हैं। पटना जिले के चार अनुमंडल में 27 कंटेनमेंट जोन को मिलाकर 10 बफर जोन बनाए गए हैं। इन बफर जोन में किसी भी तरह की गतिविधियों पर फिलहाल रोक लगा दी गई है। यहां आवश्यक सामग्री को छोड़कर अन्य दुकानों पर रोक जारी है। 


पटना के इन इलाकों में बने बफर जोन


पटना सदर अनुमंडल इलाके के राजीव नगर रोड नंबर 1 से 24 तक की छोटी-बड़ी गली को बेरिकेड कर बफर जोन बनाया गया है। यहां चार कंटेनमेंट जोन है। कंकड़बाग इलाके में शिवाजी पार्क से लेकर पोस्टल पार्क तक बफर जोन बनाया गया है 8 कंटेनमेंट जोन है। 


दानापुर अनुमंडल क्षेत्र में गोला रोड को बफर जोन बनाया गया है। यहाँ 6 कंटेनमेंट जोन हैं


पटना सिटी अनुमंडल क्षेत्र के सुल्तानगंज इलाके में एक बफर जोन बनाया गया है यहां 3 कंटेनमेंट जोन हैं। ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में एक बफर जोन बनाया गया है यहां 4 कंटेनमेंट जोन हैं। खाजेकलां इलाके में एक बफर जोन बनाया गया है यहां 2 कंटेनमेंट जोन हैं। 


बाढ़ अनुमंडल इलाके के मोकामा में 2 और बख्तियारपुर में 2 बफर जोन बनाए गए हैं।