ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में शाहनवाज हुसैन के आवास पर ईद मिलन समारोह, नितिन नबीन-चिराग पासवान सहित कई बड़े नेता रहे मौजूद मुजफ्फरपुर में ईद पर विरोध प्रदर्शन, शिया समुदाय ने काली पट्टी बांधकर अमेरिका-इजराइल के खिलाफ जताया विरोध बंगाल चुनाव से पहले ममता बनर्जी का बड़ा दांव, बिहार दिवस पर बिहारी वोटर्स को लुभाने की कोशिश मधुबनी में 38 लाख की कर चोरी, वाणिज्यकर विभाग की रेड में खुलासा, 15 लाख रुपये तत्काल डिपोजिट Bihar Diwas:पटना के गांधी मैदान में बिहार दिवस कार्यक्रम का आयोजन कल, डीएम ने तैयारियों का लिया जायजा बिहार में आंधी-बारिश का कहर, 6 की मौत, 10 लोग घायल, ओलावृष्टि से फसलें भी बर्बाद बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश बिहार में लू से बचाव के लिए स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, अस्पतालों में डेडिकेटेड वार्ड की व्यवस्था करने के निर्देश समस्तीपुर में हेरोइन तस्कर गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बिहार में गाड़ियों की फिटनेस टेस्ट पर सख्ती, ATS केंद्रों पर कैमरे की निगरानी में होगी जांच

Home / news / पटना में कोरोना का कहर, DM ने 89 इलाकों को घोषित किया कंटेनमेंट...

पटना में कोरोना का कहर, DM ने 89 इलाकों को घोषित किया कंटेनमेंट जोन

09-Jul-2020 09:27 PM

PATNA :  बिहार में कोरोना का संक्रमण काफी तेजी से फैलते जा रहा है. राजधानी पटना में यह बीमारी तेजी से अपना पांव पसार रही है. पटना जिलाधिकारी कुमार रवि ने 89 इलाकों को कंटेनमेंट जोन घोषित किया है. इसके साथ ही उन्होंने सभी अनुमंडल पदाधिकारी को लॉकडाउन का सफल और प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित कराने तथा कंटेनमेंट जोन में आवागमन को सख्ती से रोकने का निर्देश दिया है.


पटना जिलाधिकारी कुमार रवि ने कंटेनमेंट जोन में साथ ही बैरिकेडिंग करने और आवश्यकतानुसार बफर जोन बनाने का निर्देश दिया है ताकि कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव एवं उसके चेन को समाप्त किया जा सके. जिला प्रशासन की ओर से सौंपी गई लिस्ट के मुताबिक पटना सिटी में 20, पटना सदर में 37, दानापुर में 17, मसौढ़ी में 7, पालीगंज में 8 कंटेनमेंट जोन हैं.


पटना जिला प्रशासन ने बताया कि कंटेनमेंट जोन में लगभग 15760 घर हैं. जिसमें तक़रीबन 76737 लोगों की आबादी है. इसके अलावा 60 डीकंटेनमेंट जोन एरिया हो चुके हैं. जहां अभी फिलहाल संक्रमण नहीं है. पटना सदर के 37 कंटेनमेंट जोन में 446 घर में 1777 व्यक्ति अवस्थित है. पटना सिटी के 20 कंटेनमेंट जोन में 6698 घर में 29692 व्यक्ति है. दानापुर के 17 कंटेनमेंट जोन में 4324 घर में 21778 व्यक्ति हैं. मसौढ़ी के 7 कंटेनमेंट जोन में 1913 घर में 9249 व्यक्ति हैं. पालीगंज के आठ कंटेनमेंट जोन में 2379 घर में 14241 व्यक्ति अवस्थित हैं.