ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार

Home / news / पटना में कोरोना का कहर, 100 बैंककर्मी हुए कोरोना पॉजिटिव

पटना में कोरोना का कहर, 100 बैंककर्मी हुए कोरोना पॉजिटिव

10-Jan-2022 04:04 PM

PATNA: बिहार में कोरोना का कहर जारी है। राजधानी पटना में भी यह तेजी से अपना पांव पसार रहा है। यही कारण है कि पिछले चौबीस घंटे के भीतर कोरोना के नए मामले पटना में बढ़े हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा रविवार को जारी हेल्थ बुलेटिन में कोरोना के 2018 नए मामले पटना में आए थे। जबकि प्रदेश में आंकड़ा 5028 था। सोमवार को पटना के कई बैंकों में कोरोना ब्लास्ट हुआ है। जहां 100 बैंककर्मियों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से हड़कंप मचा हुआ है। ऐसे में बैंकों के कामकाज पर भी इसका असर पड़ सकता है। 


पटना में विभिन्न बैंकों के करीब 100 कर्मचारी संक्रमित हो चुके हैं। इसमें अकेले स्टेट बैंक के 50 कर्मचारी हैं जबकि पंजाब नैशनल बैंक में भी 20 कर्मचारी संक्रमित हो गये हैं वही अन्य बैंकों के भी 30 कर्मचारी संक्रमित हो चुके हैं। कुछ बैंकों में 50 प्रतिशत कर्मचारी ही काम कर रहे है। अन्य बैंक अब राज्य स्तरीय बैंकर्स समिति के निर्देश का इंतजार कर रहे हैं। 


बैंकों में फिलहाल सामान्य ढंग से काम-काज चल रहा है। बैंकों में आने वाले ग्राहकों की संख्या में 10 से 15 प्रतिशत तक की कमी आई है। कोरोना को देखते हुए बैंक ग्राहक भी पूरी तरह से अलर्ट हो गये हैं। जब कोई जरूरी काम रहता है तभी ग्राहक बैंक आ रहे हैं। 


कुछ ग्राहकों से जब हमने बात की तो कहा कि ज्यादातर काम तो ऑनलाइन कर ले रहे हैं। ट्रांजेक्शन भी एप के माध्यम से ऑनलाइन कर रहे हैं लेकिन जब एफडी तुड़वाना हो या फिर कोई चेक क्लियर कराना होता है या फिर बहुत जरूरी होता है तब ही वे बैंक में आते हैं। पहले पासबुक अपडेट करना होता था तब वे बैंक चले जाते थे लेकिन अब बैंकों में जरूरी काम होता है तब ही मास्क लगाकर जाते हैं।