ब्रेकिंग न्यूज़

Instagram पर अब सुरक्षित नहीं रहेंगे चैट? Meta ने एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन हटाने का किया ऐलान, जानिए बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश बिहार के सरकारी स्कूलों में जारी रहेगी मिड डे मील, बच्चों को नियमित रूप से MDM उपलब्ध कराने के आदेश BIHAR NEWS : 'दुपट्टा, डांट और पोर्टल की गड़बड़ी…',स्कूल में नहीं दिखी हाजिरी तो DEO ने मांगा जवाब; महिला टीचर ने कहा - सर गर्मी अधिक थी इसी वजह से दुपट्टा सरक ... सिलेंडर बना ‘धुरंधर’: इन्फ्लुएंसर ने आपदा में खोज लिया अवसर, LPG गैस की किल्लत पर सोशल मीडिया पर मीम्स की बाढ़ पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग पटना में बाल-बाल बची तीन पुलिसकर्मियों की जान, हाईवा ने पुलिस वैन को मारी जोरदार टक्कर; हादसे के बाद ट्रक में लगी आग ‘तुम फेल हो रहे, पैसे दो, पास करवा दूंगा', रिजल्ट से पहले बिहार बोर्ड छात्रों को फोन कर फंसा रहे जालसाज Bihar Education News: शिक्षा विभाग के एक भ्रष्ट अधिकारी को मिला बड़ा दंड, 50 हजार रू घूस लेते हुए थे गिरफ्तार Bihar News : पटना में LPG क्राइसिस पर प्रशासन सख्त, ब्लैक मार्केटिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई; DM बोले - लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त

पटना में कोचिंग संचालक ने छात्रा से किया दुष्कर्म, पुलिस ने किया अरेस्ट

11-Jan-2021 07:27 AM

PATNA : कोचिंग में पढ़ने वाली 14 साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इस घटना को एक कोचिंग संचालक ने अंजाम दिया है। मामला धनरूआ थाने का है, जहां एक गांव में कोचिंग चलाने वाले शख्स ने छात्रा के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता के पिता ने धनरूआ थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। 


पीड़िता के पिता का आरोप है कि उसकी बेटी जिस शख्स के कोचिंग में पढ़ने के लिए जाती थी उसी शख्स ने 5 जनवरी की रात इस शर्मनाक घटना को अंजाम दिया। पुलिस में दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक 5 जनवरी की रात युवती जब घर में पढ़ाई कर रही थी तभी कोचिंग संचालक ने उसे फोन कर कुछ सामान देने की बात कही। उसे घर से बाहर बुलाया। लड़की जब घर से बाहर निकली तो उसे बहला-फुसलाकर घर के पीछे एक मार्केट वाली सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ रेप किया। दुष्कर्म के बाद उसने युवती को धमकाया कि अगर उसने किसी को इसके बारे में जानकारी दी तो वह उसके परिजनों को जान से मार देगा। 


अपने साथ हुई इस घटना के बावजूद डर की वजह से युवती ने 2 दिनों तक पर चुप्पी साधे रखी लेकिन आखिरकार उसने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। कोचिंग संचालक का नाम सिंटू कुमार बताया जा रहा है। उसने दूसरी बार जब युवती के साथ दुष्कर्म करने की कोशिश की तब इसकी भनक परिवार वालों को लग गई। आखिरकार पिता ने पुलिस में शिकायत की और पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।