ब्रेकिंग न्यूज़

नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड राजस्व सेवा संवर्ग का उपमुख्यमंत्री पर हमला, नियम संशोधन और भूमि सर्वे पर उठाए सवाल

Home / news / पटना में सीएम नीतीश के कारकेड पर पथराव, चार गाडियों के शीशे टूटे

पटना में सीएम नीतीश के कारकेड पर पथराव, चार गाडियों के शीशे टूटे

21-Aug-2022 07:03 PM

PATNA: राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आ रही है. रविवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कारकेड की गाडियों पर पथराव हुआ है. संयोगवश नीतीश कुमार इस कारकेड में मौजूद नहीं थे. पथराव के कारण सीएम के कारकेड के 3-4 गाडियों के शीशे टूट गये.


घटना के बारे में मिल रही जानकारी के मुताबिक वाकया गौरीचक थाना के सोहगी गांव के पास का है. सोहगी गांव के पास ही लोगों ने सीएम के कारकेड पर पथराव किया. वैसे इस कारकेड में सिर्फ सुरक्षाकर्मी ही मौजूद थे. दरअसल, सोमवार को नीतीश कुमार गया जाने वाले हैं. वे गया में सूखे की स्थिति पर बैठक के साथ साथ वहां बन रहे रबर डैम का निरीक्षण करने वाले हैं. सीएम तो हैलीकॉप्टर से गया जायेंगे लेकिन उनके हेलीपैड से दूसरे स्थानों पर जाने के लिए कारकेड को पटना से गया भेजा जा रहा था. 


पटना से गया के रास्ते में गौरीचक थाना क्षेत्र के सोहगी गांव के लोगों ने रोड जाम कर रखा था. दरअसल, सोहगी गांव का एक युवक 2-3 दिनों से लापता था. आज उसका शव बरामद हुआ. युवक की हत्या के बाद नाराज लोग पटना-गया मेन रोड पर सोहगी मोड़ के पास शव रख कर विरोध प्रदर्शन कर रहे थे. लोगों के प्रदर्शन के दौरान ही कारकेड की गाडियां उस रास्ते से गुजरने लगी. गुस्साए ग्रामीणों ने काफिले पर पथराव कर दिया. इससे कई गाड़ियों के शीशे टूट गये. पथराव से कुछ लोगों को चोट लगने की भी खबर मिल है.


news image