बिहार दिवस समारोह के स्टॉल में लगे पुराने फूल को देख मंत्री ने लगाई फटकार, कहा..बेटी की शादी में फ्रेश फूल लगाएंगे और सरकारी काम में बासी खेत में काम कर रही महिला पर भालू ने किया हमला, इलाके में दहशत का माहौल श्रीलंका में पेट्रोल-डीजल 400 रुपये पार, मिडिल ईस्ट संकट से बढ़ी महंगाई लॉज में रहकर तैयारी करने वाले छात्र-छात्राओं को फ्री में गैस सिलेंडर देंगे पप्पू यादव, पूर्णिया सांसद की बड़ी पहल मुजफ्फरपुर: शहीद जगवीर राय के लिए पप्पू यादव ने दिया महाधरना, दोषियों की गिरफ्तारी और स्पीडी ट्रायल चलाये जाने की मांग 11 साल बाद जिंदा घर लौटी 80 वर्षीया लीलावती, मृत समझ परिवारवाले हर साल मना रहे थे पुण्यतिथि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समृद्धि यात्रा पांचवां चरण कल से, इस जिले को देंगे 252 करोड़ की सौगात हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर हरिद्वार में जयपुरिया यात्री निवास का उद्घाटन, श्रद्धालुओं की सुविधा पर जोर
21-Mar-2020 02:56 PM
PATNA: कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण से बचाव के लिए परिवहन विभाग ने पटना में सिटी सर्विसेज की बसों के साथ अंतरराज्यीय बसों के परिचालन पर रोक लगाने का निर्णय लिया है. शनिवार से सिटी सर्विसेज की बसों का परिचालन बंद कर दिया गया है वहीं रविवार से अंतरराज्यीय बसें भी नहीं चलेगी.
देखिये वीडियो :
परिवार विभाग ने जारी किया आदेश
परिवहन सचिव संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि कोरोना वायरस के संभावित संक्रमण के फैलने से बचाव के लिए एहतियात के तौर पर 31 मार्च तक सिटी बसों के साथ अंतरराज्यीय बसों के परिचालन पर रोक लगाई गई है. 31 मार्च तक सरकारी एवं प्राइवेट सभी तरह के सिटी बसों एवं अंतरराज्यीय बसों का परिचालन नहीं किया जाएगा. बसों का परिचालन पूरी तरह से बंद रहेगा. स्थिति सामान्य होने के बाद ही बसों के परिचालन शुरू करने का निर्णय लिया जाएगा. संजय कुमार अग्रवाल ने बताया कि पटना-दिल्ली-पटना के बीच चलने वाली वोल्वो बसों के परिचालन पर भी 31 मार्च तक के लिए रोक लगाई गई है. दिल्ली के लिए 7 बसों का परिचालन किया जा रहा था.
नेपाल की बस पहले ही हो चुकी है बंद
बताते चलें कि बिहार राज्य पथ परिवहन निगम द्वारा पटना में 120 सिटी बसों का परिचालन प्रतिदिन किया जा रहा है. हर दिन लगभग 50 हजार यात्री सिटी बसों से सफर करते हैं. इसके पूर्व 31 मार्च तक काठमांडू और जनकपुर के लिए चलने वाली बसों को बंद किया जा चुका है. पब्लिक ट्रांसपोर्ट के वाहनों को सेनेटाइज कराना सुनिश्चित कराने के लिए संबंधित जिलों के डीटीओ, एमवीआई और ईएसआई को निर्देश दिया गया है.
बिहार दिवस समारोह में अनोखा नजारा: नीतीश के गुब्बारे जमीन पर गिरे, सम्राट चौधरी के उड़े आसमान में...
बिहार दिवस पर CM नीतीश को बधाई, JDU प्रदेश महासचिव ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात....दी शुभकामनाएं ...
पूर्व JDU नेता केसी त्यागी ने RLD का दामन थामा, दिल्ली में पार्टी चीफ जयंत चौधरी ने दिलाई सदस्यता...