ब्रेकिंग न्यूज़

ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? ईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’? INDIAN RAILWAY : रेलवे का बड़ा धमाका! अब ट्रेन छूटने से 30 मिनट पहले तक बदल सकेंगे बोर्डिंग स्टेशन, यात्रियों को मिलेगी सुपर सुविधा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा छपरा के बाद अब इस जिले में डिप्टी सीएम का भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद, 4 अप्रैल को जमीन से जुड़ी समस्या सुनेंगे विजय सिन्हा BIHAR BHUMI : अब नहीं चलेगा बहाना! बिहार सरकार ने बदल दिए दाखिल-खारिज के नियम, अफसरों की बढ़ेगी टेंशन पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पटना एयरपोर्ट पर चेकिंग के दौरान युवक के बैग से मिली तीन गोलियां, पूछताछ जारी; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट Bihar Teacher News : ऑनलाइन हाजिरी का खेल पकड़ में आया, 19 शिक्षक पकड़े गए, कई का वेतन रुका; पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर क्या लेंगे आप… 1 किलो आम या लग्जरी बाइक? जानिए इस ‘लाल सोने’ की कीमत जिसे जानकर हर कोई दंग रह जाएगा!

Home / news / पटना में चार कोरोना केस मिले, वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बाद...

पटना में चार कोरोना केस मिले, वैक्सीन की दोनों डोज लेने के बाद भी हुए संक्रमित

20-Dec-2021 08:39 AM

PATNA : देश में ओमिक्रोन का खतरा बढ़ रहा है. लेकिन बिहार के लिए राहत की बात है कि यहां अभी कोरोना के केसों में इजाफा नहीं है. स्वास्थ्य विभाग की रविवार की रिपोर्ट में राज्य में कोरोना के नये छह मरीज मिले हैं. इसके साथ ही प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 85 हो गयी है. 


बिहार में ओमीक्रोन के एक भी मामले नहीं मिले. बिहार से दिल्ली स्थित नेशनल सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल (एनसीडीसी) भेजे गए 31 सैंपलों की जीनोम सिक्वेंसिंग के बाद उसमें ओमीक्रोन वायरस नहीं पाया गया. इन सभी सैंपलों में डेल्टा प्लस वायरस की पहचान की गयी है. स्वास्थ्य विभाग के आधिकारिक सूत्रों ने इसकी पुष्टि की और बताया कि एनसीडीसी, दिल्ली से अभी 31 सैंपलों की जीनोम सिक्वेंसिंग की रिपोर्ट प्राप्त हुई.


सबसे अधिक चार नये मरीज पटना जिला में पाये गये हैं. पटना में अब एक्टिव कोरोना संक्रमितों की संख्या 56 रह गई है. इसके साथ ही वैशाली और सिवान जिले में एक-एक नये मरीज पाये गये हैं. विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में कुल एक लाख 67 हजार 405 सैंपल की जांच हुई है. अब तक कुल सात लाख 14 हजार 192 मरीज ठीक हुये हैं. राज्य में कोरोना मरीजों का रिकवरी 98.32 फीसदी है.


वहीं बिहार के गया में कोबरा बटालियन का एक जवान कोरोना पॉजिटिव मिलने से कोबरा कैंप में हड़कंप मचा हुआ है. इसकी सूचना मिलते ही स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सीआरपीएफ कैंप के 67 जवानों का सैंपल जांच के लिए लिया.


पटना में मिले इन चार मरीजों में दो के हालत ठीक हैं, जबकि दो मरीजों को पटना एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जहां कोविड वार्ड में इलाज चल रहा है. इनमें एक मरीज की उम्र 47 व दूसरे की उम्र 63 साल है. सांस लेने में तकलीफ व बुखार होने के बाद परिजनों ने भर्ती कराया है. 


खास बात तो यह है कि भर्ती होने वाले दोनों मरीज कोरोना की दोनों वैक्सीन ले चुके हैं. वहीं जानकारी देते हुए सिविल सर्जन डॉ विभा कुमारी ने बताया कि कोरोना के जितने मरीज पॉजिटिव हो रहे हैं उतने ही मरीज ठीक भी हो रहे हैं. चारों मरीजों की हिस्ट्री ली जा रही है.