ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News: CAG रिपोर्ट में बड़ा खुलासा...पैसा भी नहीं वसूल पा रही नीतीश सरकार, 4844 करोड़ बकाया,कई विभाग तो हिसाब हीं नहीं दे रहे Bihar Assembly : बिहार विधान परिषद में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर फिर उठा सवाल, राजद MLC ने कहा - विधानमंडल में प्रतिबंध के बावजूद हो रहा इस्तेमाल; मंत्री ने दिया यह जवाब Bihar News: सीमांचल से अमित शाह का बड़ा ऐलान, सीमा से 10 KM अंदर से शुरू होगा अभियान...तीन दिनों में तैयार होगा मास्टर प्लान Bihar land record issue : भूमि सुधार विभाग के लापता रिकॉर्ड पर सख्त हुए विजय सिन्हा, कहा- प्लान तैयार, यह लोग हो जाएं अलर्ट सड़े हुए इंसान के साथ मुझे क्यों जोड़ा जाता? पवन सिंह पर फिर फूटा अक्षरा का गुस्सा! कहा- वो 10 जगह मुंह मारता है, फिर भी... Bihar Assembly : बिहार विधानसभा में गूंजा सड़क का मुद्दा, सरकार से विधायक ने मांगा जवाब; कहा - 500 आबादी वाले गांव में अब तक नहीं बनी सड़क; जानिए मंत्री का जवाब Bihar News: बारात की स्टीकर वाली गाड़ी में शराब की खेल, पुलिस ने पकड़ी भारी खेप, चालक गिरफ्तार Bihar Transport: बिहार के 10 जिलों के DTO समेत 40 ADTO-MVI-ESI से शो कॉज नोटिस, तीन दिनों में मांगा गया जवाब.... Bihar Vidhan Sabha : मंत्री नहीं बनने की टीस ! भाजपा विधायक जीवेश मिश्रा ने नगर विकास मंत्री को फंसाया तो विजय सिन्हा ने दिया जवाब- ये भी तो नगर विकास मंत्री रहे हैं BIHAR NEWS : अमित शाह के बिहार दौरे पर भड़के भाई वीरेंद्र, बोले- शाह एक धर्म के खिलाफ काम करते, शराबबंदी को लेकर भी कह दी बड़ी बात

चैती छठ और रामनवमी पर सार्वजनिक आयोजन पर रहेगी रोक, रमजान में जुम्मे की नमाज पर भी पाबंदी

चैती छठ और रामनवमी पर सार्वजनिक आयोजन पर रहेगी रोक, रमजान में जुम्मे की नमाज पर भी पाबंदी

14-Apr-2021 05:05 PM

PATNA : कोरोना संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए पटना में चैती छठ से लेकर राम नवमी पूजा तक किसी भी तरह के सार्वजनिक आयोजन की इजाजत नहीं होगी. रमजान के पवित्र महीने में भी जुमे की नमाज के आयोजन पर रोक रहेगी. पटना के डीएम डॉक्टर चंद्रशेखर सिंह और एसपी उपेंद्र कुमार शर्मा ने आज जिला प्रशासन की महत्वपूर्ण बैठक में नियमों को सख्ती से लागू करने का निर्देश दिया है.


कोरोना संक्रमण और खतरा के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए सार्वजनिक स्थलों पर रामनवमी, छठ पूजा, जुम्मे की नमाज का आयोजन नहीं करना है. पटना के जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए जनहित में सार्वजनिक स्थलों पर भीड़ भाड़ नहीं लगाने और लोगों को सावधानी से अपने-अपने घरों में ही पूजा आयोजित करने को कहा है ताकि संक्रमण के प्रसार को रोका जा सके. 


सरकारी दिशा निर्देश के अनुरूप अभी सार्वजनिक स्थलों पर किसी भी प्रकार के आयोजन पर रोक है. साथ ही  सभी धार्मिक स्थल आम जनों के लिए बंद है. जिलाधिकारी ने अफसरों को वार्ड पार्षदों और जनप्रतिनिधियों के साथ मीटिंग कर इसके बारे में जानकारी देने को कहा कि छठ घाटों पर छठ पूजा का आयोजन करना मना है. संबंधी फ्लेक्स घाटों पर लगाने का निर्देश दिया ताकि लोगों को पूर्व से ही इसकी जानकारी रहे और लोग सुरक्षित होकर सावधानी से  अपने-अपने घरों में ही छठ पूजा करें. 


रामनवमी के अवसर पर कोई जुलूस नहीं निकाले जाएंगे. संक्रमण के खतरे को देखते हुए सार्वजनिक स्थल पर रामनवमी पूजा का आयोजन नहीं होंगे. इसके अतिरिक्त अभी रमजान का महीना चल रहा है. जुम्मे की नमाज सार्वजनिक स्थल- मस्जिद में अदा नहीं करनी है बल्कि लोग अपने अपने घरों में ही जुम्मे की नमाज अदा करें. 


जिलाधिकारी ने कहा है कि कोरोना संक्रमण का खतरा बढ़ता जा रहा है. ऐसी स्थिति में सार्वजनिक स्थलों पर भीड़ भाड़ लगाने और सामूहिक रूप से पूजा आयोजित करने से संक्रमण की संभावना और अधिक बढ़ जाएगी. इसलिए जनहित में लोग अपने अपने घरों में ही सुरक्षित और सावधानी से पूजा करें. जिलाधिकारी ने जनहित में सार्वजनिक स्थलों पर भीड़ भाड़ नहीं लगाने और लोगों से अपने अपने घर में ही सुरक्षित पूजा करने की अपील की है.