Nitish Kumar Rajya Sabha : बिहार की राजनीति में नया मोड़: मुख्यमंत्री रहते हुए राज्यसभा जाने वाले पहले नेता बने नीतीश कुमार, अब सूबे में आगे क्या ? Nitish Kumar: राज्यसभा की ओर बढ़े नीतीश, दो दशकों की सत्ता के बाद बिहार की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत; BJP ने इस जगह तैयार की थी तख्तापलट की कहानी ! Patna NEET student death case : पटना छात्रा मौत केस में नया खुलासा, अब इस एंगल से शुरू होगी CBI की जांच; गृह विभाग ने जारी की अधिसूचना Bihar Governor : जानिए भारत में किन-किन सैन्य अधिकारियों को बनाया गया राज्यपाल, बिहार में सैयद अता हसनैन नया नाम Bihar Governor : बिहार में पिछले 10 वर्षों में सात राज्यपाल बदले, औसतन डेढ़ से दो साल का रहा कार्यकाल; जानिए आजादी के बाद अबतक कितने गवर्नर BIHAR NEWS : केंद्र की राशि से बिहार को मिलेगी राहत ! अभी भी नहीं कम होगी इन लोगों की मुश्किलें; बस इनको मिलेगी राहत Bihar Rajya Sabha Election : स्कॉर्पियो-इनोवा के मालिक हैं भाजपा अध्यक्ष, नितिन नवीन और शिवेश कुमार की संपत्ति का खुलासा; हलफनामे में दी पूरी जानकारी राज्यसभा चुनाव: संपत्ति के मामले में उम्मीदवारों के बीच बड़ा अंतर, नीतीश कुमार सबसे कम संपत्ति वाले नेताओं में शामिल Bihar weather: बिहार में ठंड लगभग खत्म, कई जिलों में तापमान 33°C के करीब; 10 मार्च को सीमांचल में बारिश के आसार Bihar Governor : बिहार के नए राज्यपाल बने सैयद अता हसनैन, जानिए सैन्य अधिकारी से लेकर गवर्नर बनने तक का सफर
21-Jan-2021 02:03 PM
By Ranjan Singh
PATNA : इस वक्त एक बड़ी खबर पटना से सामने आ रही है, जहां बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन के कार्यालय के बाहर पटना पुलिस ने एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट के अभ्यर्थियों पर लाठीचार्ज किया है. अभ्यर्थियों को राजधानी की पुलिस ने रोड पर दौड़ा-दौड़ाकर डंडे से पीटा है. इस लाठीचार्ज में कई कैंडिडेट्स को चोटें आई हैं. मामले को शांत कराने की कोशिश की जा रही है.
घटना सचिवालय थाना के बीपीएसएम यानी कि बिहार प्रशासनिक सुधार मिशन के कार्यालय की है, जहां दफ्तर के बाहर एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट के पद पर संविदा पर नियोजन को लेकर हंगामा कर रहे प्रदर्शनकारियों के ऊपर पटना पुलिस ने लाठीचार्ज किया है. उन्हें पुलिस द्वारा पीटा गया है. प्रर्दशनकारियों को बीपीएसएम ऑफिस के पास से पुलिसवाले हटा रहे हैं.
अभ्यर्थियों और पुलिस के बीच झड़प की भी बात सामने आ रही है. आपको बता दें कि बिहार लोक सेवाओं के अधिकार अधिनियम 2011 और बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम 2015 से संबंधित कार्यों के क्रियान्वयन में सहायता प्रदान करने और जिला के अन्य कार्यालयों में आवश्यकता के आधार पर एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट यानी कि कार्यपालक सहायक के पद पर संविदा पर नियोजन नार्थ पैनल निर्माण को लेकर अभ्यर्थी गुरूवार को बीपीएसएम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन कर रहे थे.