GAYA: महाचक में रामनवमी शोभा यात्रा और शतचंडी महायज्ञ: आस्था, एकता और सेवा का अद्भुत संगम रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक क्या खास दुआ लेकर बाबा केवल महाराज के दरबार पहुंचे मुकेश सहनी…? जानिए क्या बोले VIP प्रमुख रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar Crime: खेत में खड़ी बाइक से खुला राज… कुछ कदम आगे मिला युवक का शव, गला रेतकर हत्या से दहशत Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें.... रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे “क्या सच में खत्म हो गया माही का सफर… या अभी 10 साल और खेलेंगे धोनी?” योगराज सिंह के बयान ने बढ़ाई हलचल Tandoori Roti At Home: अब ढाबे जाने की जरूरत नहीं… बिना तंदूर-ओवन के बनेगी परफेक्ट तंदूरी रोटी, घर पर ही आजमाएं यह आसान ट्रिक KBC में 50 लाख जीतने वाली तहसीलदार अमिता सिंह तोमर गिरफ्तार, 2.5 करोड़ बाढ़ राहत घोटाले में फंसी
12-Aug-2024 12:10 PM
By First Bihar
PATNA: टीआरई 3 में वन कैंडिडेट वन रिजल्ट की मांग को लेकर पटना की सड़कों पर उतरे शिक्षक अभ्यर्थियों ने भारी हंगामा किया है। प्रदर्शनकारी शिक्षक अभ्यर्थियों को रोकने के लिए पुलिस ने जमकर लाठियां चटकाई हैं। बीपीएससी कार्यालय के बाहर शिक्षक अभ्यर्थी हंगामा कर रहे थे। पुलिस के समझाने के बाद जब वह नहीं मानें तो उन्हे भगाने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया।
दरअसल, तीसरे चरण की शिक्षक बहाली में शिक्षक अभ्यर्थी वन कैंडिडेट वन रिजल्ट की मांग कर रहे हैं। उनका कहना है कि पहले और दूसरे चरण की शिक्षक बहाली में मल्टीपल रिजल्ट दिए गए थे, जिसकी वजह से हजारों पद खाली रह गए थे। शिक्षक अभ्यर्थियों का कहना बै कि तीसरे चरण की शिक्षक बहाली में ऐसा नहीं होना चाहिए और इसीलिए अभ्यर्थी वन कैंडिडेट वन रिजल्ट की मांग कर रहे हैं।
अभ्यर्थियों की मांग है कि एक परीक्षार्थी का एक रिजल्ट जारी हो हालांकि बीपीएससी का कहना है कि वह एक कैंडिडेट का दो सीटों पर रिजल्ट देगा। माध्यमिक और उच्च माध्यमिक दोनों का रिजल्ट जारी किया जाएगा, अभ्यर्थियों को निर्णय लेना है कि वह माध्यमिक में जाएंगे या उच्च माध्यमिक में जाएंगे।
अपनी इसी मांग को लेकर तीसरे चरण के शिक्षक अभ्यर्थी बीपीएससी कार्यालय के बाहर जमा हुए थे और नारेबाजी कर रहे थे। जिसके बाद उन्हें हटाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।