ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Road : बिहार के इस इलाके के लोगों की बदलेगी किस्मत, देवघर जाना हुआ आसान; यात्री और व्यापारियों के लिए बड़ी राहत! क्या आपका भी इस बैंक में है खाता? तो कर लें यह काम, नहीं तो बंद हो जाएगा अकाउंट खुले में मांस-मछली कारोबार बैन: निगम ने चलाया सख्त अभियान, 686 दुकानों पर रोक, नियम तोड़ने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई Bihar News: 'अगला CM अगर नीतीश कुमार के रास्तों पर नहीं चले तो टिक नहीं पाएगा...', मांझी ने अपना अनुभव साफ-साफ बता दिया Bihar News: बिहार प्रशासनिक सेवा के 1634 अफसरों में नंबर-1 पर कौन ? नीतीश सरकार ने अधिकारियों की सिविल लिस्ट का किया प्रकाशन... Bihar DCECE 2026 : बिहार के स्टूडेंट के लिए खुशखबरी , डिप्लोमा और पैरामेडिकल समेत इन कोर्स में एडमिशन का सुनहरा मौका; आवेदन शुरू – जल्दी करें अप्लाई बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: व्यवसायी के घर को निशाना बनाकर की ताबड़तोड़ फायरिंग, इलाके में दहशत BIHAR POLICE : थानेदार का फायरिंग का पुराना रिकॉर्ड, मुजफ्फरपुर के तीन थाना क्षेत्रों में कर चुका है फायरिंग; गायघाट गोलीकांड के बाद विवादों में SHO अजब प्रेम की गजब कहानी: जिगरी दोस्त की पत्नी पर आया युवक का दिल, पति ने करा दी शादी BIHAR NEWS : अचानक ब्रेक से ट्रकों की टक्कर, खलासी की मौत, चालक गंभीर

Home / news / पटना में BJP नेताओं पर लाठीचार्ज मामला: DGP-DM सहित 7 अधिकारियों को तत्काल...

पटना में BJP नेताओं पर लाठीचार्ज मामला: DGP-DM सहित 7 अधिकारियों को तत्काल पेशी से मिली राहत

21-Sep-2023 09:03 PM

By FIRST BIHAR

PATNA: शिक्षकों से जुड़े मुद्दे को लेकर पटना में भाजपा कार्यकर्ताओं ने 13 जुलाई को विरोध प्रदर्शन किया था। विधानसभा मार्च के दौरान उन पर लाठीचार्ज किया गया था। इस दौरान भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज किया गया था। सिग्रीवाल समेत बीजेपी नेताओं पर हुए लाठीचार्ज मामले में लोकसभा विशेषाधिकार हनन समिति ने पटना के 7 अधिकारियों को 21 सितंबर यानि आज गुरुवार को दिल्ली तलब किया था। 


गुरुवार को 3 बजे ही पेशी होनी थी लेकिन इससे पहले इन सभी को बड़ी राहत मिली। डीजीपी और पटना डीएम समेत 7 अधिकारियों को तत्काल पेशी से राहत मिल गयी है। इन अधिकारियों ने पत्र भेजकर तत्काल व्यक्तिगत उपस्थिति को रोके जाने की मांग की थी जिसे लोकसभा सचिवालय ने मान ली। हालांकि यह कहा गया है कि भविष्य में कभी भी इन्हें बुलाया जा सकता है। 


बता दें कि बीजेपी नेताओं पर लाठीचार्ज मामले में लोकसभा विशेषाधिकार हनन समिति ने 21 सितंबर को पटना के 7 अधिकारियों को  मौखिक साक्ष्य उपलब्ध कराने को लेकर बुलाया था। जिन अधिकारियों को दिल्ली तलब किया गया था उनमें पुलिस महानिदेशक आर.एस. भट्टी,  जिला मजिस्ट्रेट, पटना डॉ. चन्द्रशेखर सिंह,  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक राजीव मिश्रा,  एस.ओ. पटना सिटी- वैभव शर्मा,  ए.एस.पी. पटना- काम्या मिश्रा, पुलिस उपाधीक्षक, पटना; औरपटना सेंट्रल सदर के अनुमंडल पदाधिकारी खांडेकर श्रीकांत कुंडलिक का नाम शामिल था। इन सभी को आज बड़ी राहत मिली है। 


गौरतलब है कि 13 जुलाई को बिहार के शिक्षकों के मुद्दे पर भारतीय जनता पार्टी के द्वारा पटना के गांधी मैदान से निकाले गए जुलूस पर डाक बंगला चौराहे पर  किये गये लाठी चार्ज में भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिविल गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्होंने लोकसभा लोकसभा अध्यक्ष के समक्ष विशेषाधिकार समिति से प्रोटोकॉल मानदंडो के उल्लंघन की शिकायत की थी। जिसके आलोक में विशेषाधिकार समिति ने लाठी चार्ज की घटना से संबंधित अधिकारियों को  21 सितंबर को 3:00 बजे विशेषाधिकार समिति के समक्ष उपस्थित होने का नोटिस जारी किया था।