कांग्रेस के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे तेजस्वी यादव: कर दिया बड़ा ऐलान राज्यसभा चुनाव से पहले नितिन नबीन पहुंचे पटना, बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत 4 कांग्रेस विधायकों के ट्रेसलेस रहने के सवाल पर बोले अखिलेश सिंह, कहा..सब मेरे घर पर बैठा हुआ है, चिंता मत कीजिए दिल्ली की नाबालिग लड़की के साथ बिहार में गैंगरेप, प्रेमी के साथ घर से भागकर मोतिहारी स्टेशन पहुंची थी पीड़िता नरकटियागंज में संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने लगाया दहेज हत्या का आरोप सिवान का कुख्यात अयूब खान मुजफ्फरपुर से गिरफ्तार, ‘खान ब्रदर्स’ गिरोह पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई राज्यसभा चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज, होटल पनाश पहुंचे तेजस्वी, भाई वीरेंद्र बोले...हमारे पास 41 नहीं 48 विधायक हैं 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई: विजय कुमार सिन्हा इफ्तार में शामिल हुए मुकेश सहनी, रोजेदारों को दी रमजान की शुभकामनाएं Panorama Heights में भव्य Property Expo 2026, घर खरीदने पर 10% तक खास डिस्काउंट
22-Jan-2022 04:25 PM
PATNA : जनता दल यूनाइटेड और भाजपा के बीच मचे घमासान के बाद पटना में आज बीजेपी कोर कमेटी की बैठक शुरू हो गई है. बैठक भाजपा प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल के नेतृत्व में हो रही है. बैठक में तार किशोर प्रसाद, रेणु देवी, सम्राट चौधरी, नंद किशोर यादव और भजपा संगठन के महामंत्री भीखुभाई भी मौजूद हैं.
बैठक में बिहार विधानपरिषद चुनाव समेत कई मुद्दों पर चर्चा होगी. मिली जानकारी के अनुसार इस बैठक के बाद चुनाव कमेटी की बैठक बुलायी जाएगी. केंद्रीय नेतृत्व से मुहर लगने के बाद पार्टी अधिकृत प्रत्याशियों की घोषणा करेगी. माना जा रहा है कि आज हो रही कोर कमेटी की बैठक में भाजपा कोटे की सीटों को लेकर प्रत्याशियों के नामों पर मंथन होगा.
बता दें कि स्थानीय निकाय कोटे से बिहार विधान परिषद की जिन 24 सीटों पर चुनाव होना है उनमें भारतीय जनता पार्टी अपने कब्जे वाली 13 सीटों पर उम्मीदवार देगी. बीजेपी के प्रदेश के नेताओं ने दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व से मुलाकात के बाद इस बात की जानकारी दी है. राज्य के उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद और प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल के नेतृत्व में बिहार बीजेपी के नेताओं ने जेपी नड्डा से मुलाकात की थी.
शुक्रवार की देर शाम हुई इस मुलाकात के बाद डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद ने स्पष्ट तौर पर कहा कि उनकी पार्टी 13 सीटों पर चुनाव लड़ने जा रही है और एक भी सीट किसी दूसरे के लिए छोड़ने का सवाल पैदा नहीं होता. हालांकि बाकी बची 11 सीटों पर जेडीयू और अन्य घटक दलों को लेकर केंद्रीय नेतृत्व फैसला करेगा. उधर, उत्तर प्रदेश में बीजेपी और जेडीयू के बीच गठबंधन नहीं होने पर संजय जायसवाल ने कहा है कि इससे बिहार एनडीए में कोई फर्क नहीं पड़ेगा.