अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
12-Sep-2020 01:33 PM
PATNA : बिहार में पार्टी के चुनावी मिशन की शुरुआत करने आए राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को विरोध का सामना करना पड़ा है. प्रदेश कार्यालय में आत्मनिर्भर बिहार अभियान की शुरुआत करने के बाद जेपी नड्डा जैसे ही बाहर निकलने लगे. बीजेपी के ही कार्यकर्ताओं ने उनका काफिला रोक लिया. थोड़ी देर के लिए वहां अफरा-तफरी मच गई नाराज कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष की गाड़ी के सामने लेट गए.
नागेंद्र जी के साथ धक्का-मुक्की
कार्यकर्ताओं के इस विरोध प्रदर्शन और हंगामे के बीच पहुंचे पार्टी के संगठन मंत्री नागेंद्र जी को हस्तक्षेप करना पड़ा और इस दौरान नागेंद्र जी के साथ भी कार्यकर्ताओं ने धक्का-मुक्की की. जिस वक्त यह पूरा हंगामा चल रहा था उस वक्त केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद सहित बीजेपी के अन्य नेता भी वहां मौजूद थे.
दानापुर से उम्मीदवार बदलने की मांग
दरअसल दानापुर विधानसभा सीट से आशा सिन्हा की उम्मीदवारी खत्म किए जाने की मांग को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जेपी नड्डा के काफिले का रास्ता रोका और अपनी नाराजगी जताई. यह कार्यकर्ता विधायक आशा सिन्हा की कार्यशैली को लेकर नाराज हैं और दानापुर सीट से उम्मीदवार बदलने की मांग कर रहे हैं. आपको बता दें कि शुक्रवार को भी दानापुर इलाके में आशा सिन्हा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया था और अब यह हंगामा बीजेपी कार्यालय पहुंच गया. राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने विधायक आशा सिन्हा का विरोध यह बता रहा है कि उनको लेकर इतनी नाराजगी है.