Bihar News : दो मासूमों से छिन गई मां! घर में घुसकर महिला की हत्या, जमीन विवाद बना मौत की वजह बिहार में अपराधियों का तांडव: घर में घुसकर महिला को मौत के घाट उतारा, पति ने भागकर बचाई जान Bihar News: दहेज की भेंट चढ़ी बिहार की एक और बेटी, नवविवाहिता की संदिग्ध मौत से सनसनी, पति गिरफ्तार BIHAR NEWS : बिहार में 5 करोड़पति बाबू का भ्रष्टाचार या महाघोटाला! इंजीनियर से अफसर तक—करोड़ों की संपत्ति, छापों में नोट गिनती मशीनें भी हुई फेल BIHAR CRIME : फल्गु नदी से मिला कारतूस भरा ट्रॉली बैग!3 महीने बाद खुला राज, रिटायर्ड फौजी से जुड़ा मामला बिहार के इस जिले में लाखों का नुकसान, टेंट गोदाम और हार्डवेयर दुकान स्वाहा; इलाके में मचा हडकंप Bihar PNG scheme : LPG संकट के बीच बिहार में बड़ा धमाका! अब पाइप से मिलेगी गैस, 24 घंटे में PNG कनेक्शन का आदेश जारी BIHAR NEWS : गांधी मैदान से सीधे ललन सिंह के घर पहुंचे निशांत, 15 मिनट की बंद कमरे में बैठक से बिहार की राजनीति गरम Bihar News : DM को गुमराह, फिर गिरफ्तारी… और थाने से फरार! पुलिस कस्टडी से भागा माइनिंग इंस्पेक्टर,अवैध बालू खनन सिंडिकेट पर बड़ा खुलासा Bihar news : बिहार सरकार का बड़ा फैसला: अब नहीं लगेगा 21 दिन! बिहार में 24 घंटे में मिलेगा Death Certificate; इस वजह से हुआ बदलाव
18-Sep-2020 07:49 AM
PATNA: एक छिपकली की कीमत 25 लाख रूपये. ये खबर आपको हैरान कर सकती है. लेकिन पटना के एक होटल में एक छिपकली को इतने ही रूपयों में बेचने की तैयारी थी. लेकिन तभी वन विभाग की टीम पहुंच गयी. जिसने छिपकली के साथ तस्करों को गिरफ्तार कर लिया. दुर्लभ प्रजाति की इस छिपकली को पश्चिम बंगाल से पटना लाया गया था. वन विभाग के सूत्रो के मुताबिक इस छिपकली की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत एक करोड रूपये है.
टोके गेको प्रजाति की छिपकली बरामद
दरअसल पश्चिम बंगाल से आये तस्कर दुर्लभ प्रजाति की एक छिपकली टोके गेको की पटना में मोटी रकम पर डील तय कर रहे थे. तस्करी करने वाले उस छिपकली को 25 लाख में बेचने की तैयारी कर चुके थे. होटल के कमरे में बैठकर वे पैसे आने का इंतजार कर रहे थे. लेकिन उसके पहले ही वन विभाग की टीम ने छापेमारी कर दी. वन विभाग ने पश्चिम बंगाल से आये दो तस्करों को तो गिरफ्तार कर लिया लेकिन दो अन्य तस्कर फरार हो गये. गिरफ्तार किये गये तस्करों के पास टोके गेको प्रजाति की छिपकली को बरामद किया गया है.
वन विभाग की टीम ने बताया कि पश्चिम बंगाल से 4 तस्कर टोके गेको प्रजाति की एक छिपकली को लेकर 15 सितंबर को पटना पहुंचे थे. वे राजेंद्र नगर टर्मिनल पर उतरे और स्टेशन के सामने स्थित होटल ऑरिबट के कमरा नम्बर 202 और 208 में रूक गये. पटना आकर वे लगातार जानवरों की तस्करों के संपर्क में थे. वे 25 लाख रूपये में छिपकली की डील तय कर चुके थे. लेकिन इसी बीच वन विभाग की टीम को इसकी खबर लग गयी. पटना के डीएफओ ने अपनी टीम के गुरूवार को होटल में छापा मारा और तस्करों को धर दबोचा.
क्यों है छिपकली की इतनी कीमत
वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक टोके गेको प्रजाति की इस छिपकली को विदेश भेजने की तैयारी थी. विदेश में इस छिपकली की काफी डिमांड है. दरअसल छिपकली की इस खास प्रजाति से ब्लड कैंसर की दवाएं बनाई जाती है. सूत्रों के मुताबिक अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पहुंचते-पहुंचते इस छिपकली की कीमत एक करोड़ से भी अधिक हो जाती है. फिलहाल वन विभाग ने इस मामले में एफआईआर दर्ज की है. शुरुआती जांच और तस्करों से पूछताछ में जो बातें सामने आई है, उसके मुताबिक इस रैकेट का संबंध इंटरनेशल गैंग से हो सकता है.